अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाले दो नेता जब एक जगह पर हो तो राजनीतिक सरगर्मी बढ़ने की संभावना बढ़ जाती है। कुछ ऐसा ही हुआ शुक्रवार को वाराणसी में। यूपी के कैबिनेट मंत्री व सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के पैतृक गांव सिंधौरा क्षेत्र के फत्तेहपुर खौदा राज्यसभा सांसद अमर सिंह के आने पर। आगे की स्लाइड्स में देखें..
2 of 6
armind rajbhar
- फोटो : अमर उजाला
अवसर था ओमप्रकाश राजभर के बड़े बेटे व पार्टी के सचिव अरविंद राजभर की शादी का। राज्यसभा सांसद ने कैबिनेट मंत्री के पुत्र उनकी बहू को आशीर्वाद दिया।
3 of 6
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
दोनों ने काफी देर तक बातचीत की। बता दें कि ओमप्रकाश राजभर के बेटे अरविंद राजभर की शादी बीती रात मऊ की रहने वाली माधुरी राजभर से लखनऊ में हुई।
4 of 6
amar singh
- फोटो : अमर उजाला
सूत्रों के मुताबिक, चाय की चुस्कियों के साथ प्रदेश की राजनीति और आगामी रणनीति पर दोनों के बीच काफी देर तक चर्चा हुई। शादी का रिसेप्शन 24 जून को मंत्री के वाराणसी स्थित पैतृक गांव फतेहपुर खौदा में होना है। माना जा रहा है कि इस रिसेप्शन में देश और प्रदेश के कई बड़े नेता आएंगे।
5 of 6
कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर
- फोटो : amar ujala
कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर पिछड़ों के हक के लिए अपने ही सरकार के खिलाफ जंग लड़ने के लिए पूरे देश-प्रदेश के सुर्खियों में छाए रहते हैं। अब अपने बेटे के शादी के रिशेप्शन में दिग्गजों को जुटाकर अपने सियासी ताकत का संदेश काशी से देना चाहते हैं।