{"_id":"5b2b64504f1c1bc2378b5061","slug":"international-yoga-day-muslim-women-do-yoga-in-varanasi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":" अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: वाराणसी में मुस्लिम महिलाओं ने किया योग, दिया यह संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: वाराणसी में मुस्लिम महिलाओं ने किया योग, दिया यह संदेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Thu, 21 Jun 2018 03:32 PM IST
विज्ञापन
muslim women
- फोटो : अमर उजाला
चौथे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर आज पूरी दुनिया में अलग-अलग जगहों पर लोग योग करते नजर आए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भी कई आयोजन हुए। वाराणसी की मुस्लिम महिलाओं ने भी शिविर में यौगिक क्रियाएं कीं और योग के गुर सीखे। इस दौरान उन्होंने इसे फायदे की चीज बताते हुए कहा कि इससे स्वास्थ्य ठीक रहता है। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
Trending Videos
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर वाराणसी की मुस्लिम महिलाओं ने भी योग किया। मुस्लिम महिला फाउंडेशन एवं मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के संयुक्त तत्वाधान में वाराणसी के वरूणानगरम कॉलोनी में बुर्कानशी मुस्लिम महिलाओं ने योग कर स्वस्थ रहने का संदेश दिया।
muslim women
- फोटो : अमर उजाला
बादशाहबाग स्थित साईं इंस्टीट्यूट में भी योग दिवस पर स्वास्थ्य जागरूकता के तहत गुरुवार को मुस्लिम बालाओंं ने योग किया। सप्ताह भर से ये बालाएं योग के आसनों का अभ्यास कर रही थीं। उन्होंने कहा कि योग को केवल स्वास्थ्य के नजरिये से देखा जाना चाहिए। धर्म से जोड़कर देखने का कोई मतलब नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
muslim women
- फोटो : अमर उजाला
मुस्लिम महिला फाउंडेशन की अध्यक्ष नाजनीन अंसारी ने इस मौके पर कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ से मांग की जाए कि सीरिया सहित आतंक प्रभावित सभी देशों-क्षेत्रों में योग अनिवार्य रूप से सिखाया जाये। इससे वहां शांति स्थापित हो सके। उन्होंने कहा कि कट्टरपंथी लोग योग का विरोध करके हमें बीमार कौम बना रहे हैं।
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में मुस्लिम महिलाओं ने किया योग। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर वाराणसी में 50 से ज्यादा जगहों पर योग कार्यक्रम आयोजित हुए। गंगा घाटों से लेकर गांवों तक लोगों ने इस महोत्सव में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेकर स्वस्थ जीवन की ओर कदम बढ़ाया।