फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पूर्वांचल में इस अंदाज में मनाया गया पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन, देखें तस्वीरें

Mon, 02 Jul 2018 09:39 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 02 Jul 2018 09:39 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh yadav birthday celebration in purvanchal
varanasi - फोटो : अमर उजाला
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन रविवार को पूरे पूर्वांचल में धूमधाम से मनाया गया। सपाजनों ने कहीं रोगियों के बीच फल का वितरण किया, रक्तदान किया किया, पौधारोपण किया और केक काटकर जन्मदिन की खुशियां मनाई। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
Akhilesh yadav birthday celebration in purvanchal
akhillesh yadav birthday - फोटो : अमर उजाला
 पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन वाराणसी में जगह-जगह मनाया गया। सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र के ठटरा स्थित मां शारदा देवी मैहर मंदिर में सपा कार्यकर्ताओं ने पूजा-अर्चना के साथ केक काट। पिंडरा बाजार में सपा के विधानसभा अध्यक्ष कमलेश पटेल के नेतृत्व में अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया गया। 
 
Akhilesh yadav birthday celebration in purvanchal
varanasi - फोटो : अमर उजाला

चंदौली में सपा कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय पर केक काटकर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया और राष्ट्रीय अध्यक्ष के दीर्घायु होने की कामना की। इस दौरान आयोजित गोष्ठी में सपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व सीएम द्वारा किए गए कार्यो का बखान किया तथा वर्तमान की भाजपा सरकार पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Akhilesh yadav birthday celebration in purvanchal
mau - फोटो : अमर उजाला

मऊ में रविवार को सपाजनों ने धूम से मनाया। इस दौरान जिलेभर में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कहीं पौधरोपण किया गया तो कहीं रक्तदान हुआ। पार्टी कार्यालय पर जन्मदिन का केक जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव ने काटा और एक दूसरे को मिठाइयों खिलाई कर खुशी मनाई। 
 
विज्ञापन
Akhilesh yadav birthday celebration in purvanchal
bhadohi - फोटो : अमर उजाला
 सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 45वां जन्मदिन रविवार को भदोही जिले में धूमधाम से मनाया गया। सपा के जिला कार्यालय के अलावा जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने केक काटा और फल वितरित कर पूर्व सीएम के दीर्घायु की कामना की।   ज्ञानपुर के पटेल नगर स्थित सपा के जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष मो. आरिफ सिद्दीकी की अध्यक्षता में पूर्व मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया गया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed