{"_id":"5b37b4104f1c1b315d8b7f9b","slug":"love-couple-caught-in-girl-home-in-jaunpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा प्रेमी, दोनों कर रहे थे बात, तभी हुआ कुछ ऐसा कि मच गई अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा प्रेमी, दोनों कर रहे थे बात, तभी हुआ कुछ ऐसा कि मच गई अफरातफरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Sun, 01 Jul 2018 06:19 PM IST
विज्ञापन
jaunpur
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के जौनपुर में घर पर अकेले होने का फायदा उठाकर एक युवती ने अपने प्रेमी को घर पर बुला लिया। दोनों घर पर ही थे। इसी दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसका दोनों को अंदाजा नहीं होगा। इसके बाद तो अफरातफरी मच गई। आगे का स्लाइडस में देखें...
jaunpur
- फोटो : अमर उजाला
सरपतहा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी लड़की के मोबाइल से करीब दो साल पहले रांग नंबर पर मिस्ड काल चली गई थी। यह नंबर प्रतापगढ़ जिले के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के रोहीपट्टी रौजा निवासी राजकुमार गुप्ता (23) का था। दोनों में बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ।
love affair
शुक्रवार को युवक इसी इलाके में एक बारात में आया था। लड़की के गांव में भी एक बारात आई थी जिसमें परिवार के लोग शादी में गए थे। मौका देख उसने युवक को घर बुला लिया। दोनों एक कमरे में बात कर रहे थे। पड़ोसियों को शक हुआ तो वे दरवाजा खुलवाने लगे। लड़की ने युवक को भूसेवाले घर में छिपा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमी युगल
ग्रामीणों ने दरवाजा खुलवाया तो वहां अकेले लड़की ही थी लेकिन उसके प्रेमी के जूते वहीं पर छूट गए थे। गांव के लोगों ने लड़की से पूछताछ करनी शुरू की तो उसने सच बता दिया। लोगों ने युवक को बाहर निकाला और बंधक बना लिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। जिसके कारण टीम को वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन
love couple
बाद में फोर्स के साथ पहुंचे एसओ प्रेमी व प्रेमिका को थाने ले गए। इस दौरान युवक ने अपने घरवालों को फोन पर जानकारी दे दी थी। रात में ही युवक की मां और परिवार के लोग वहां पहुंच गए। थाने में पहले दोनों की शादी की बात हुई लेकिन युवक और उसकी मां ने इनकार कर दिया।