भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की खुदकुशी की वजह अब तक साफ नहीं हो सकी है। आकांक्षा मूल रूप से भदोही के चौरी बाजार क्षेत्र के बरदहां गांव की रहने वाली थीं। उनका ननिहाल मिर्जापुर के विंध्याचल में है। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों का कहना है कि आकांक्षा एक भोजपुरी गायक के करीब थीं। पुलिस के मुताबिक, आकांक्षा भोजपुरी गायक के साथ वाराणसी के टकटकपुर क्षेत्र में लिव इन रिलेशन में रहती थीं। गायक के दुर्व्यवहार से ही दुखी रहने लगी थीं। इसी वजह से अवसादग्रस्त थीं। पुलिस के जाने पर वह गायक अपने कमरे में नहीं मिला। हालांकि, गायक से मनमुटाव व विवाद का आकांक्षा के काम पर कोई असर नहीं पड़ा था। पुलिस अभिनेत्री के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाल कर यह जानने की कोशिश कर रही है कि आखिरी बार उनकी बात किससे हुई थी? वह किसके साथ थीं? किसकी पार्टी में गई थीं? पुलिस के अनुसार, मोबाइल की कॉल डिटेल प्रकरण की गुत्थी सुलझाने में एक अहम कड़ी साबित होगी।
Akanksha Dubey: वाराणसी में लिव-इन रिलेशनशिप में रहती थीं आकांक्षा दुबे, कॉल डिटेल से खुलेगा खुदकुशी का राज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार देर रात बर्थडे पार्टी में शामिल होकर लौटी आकांक्षा दुबे ने रविवार सुबह अपने कमरे का दरवाजा नहीं खोला। लाख जतन के बाद जब मास्टर की से दरवाजा खुला तो अंदर का दृश्य हैरान करने वाला था। आकांक्षा अपने बेड पर बैठी हुई थीं और उनके गले पर पंखे के हुक के सहारे दुपट्टे का फंदा था।
ये भी पढ़ें: सुसाइड से पहले इंस्टाग्राम पर लाइव हुई थीं आकांक्षा, बुरी तरह रो रही थीं...क्लिप वायरल
रविवार सुबह जब आकांक्षा के कमरे का दरवाजा खोला गया तो उनके बाथरूम का नल खुला हुआ था। पुलिस उस कैब का पता लगा रही है, जिससे आकांक्षा बर्थडे पार्टी में गई थीं। साथ ही यह भी पता किया जा रहा है कि आकांक्षा को होटल के कमरे तक किस युवक ने छोड़ा था।
शनिवार शाम आकांक्षा दुबे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक और वीडियो पोस्ट किया था। इसमें भोजपुरी गाने पर वह थिरकते दिख रही थीं। आकांक्षा को करीब से जानने वालों का कहना है कि वह साहसी थीं। शाम को खुश थीं, फिर अचानक ऐसा क्या हुआ कि देर रात शव फंदे से लटका मिला।
आकांक्षा शनिवार रात आठ बजे के आसपास सारनाथ क्षेत्र स्थित होटल से एक बर्थडे पार्टी में जाने की बात कह कर कैब से निकली थीं। होटल के महाप्रबंधक रीतेश कुमार मेहता ने बताया कि आकांक्षा जब होटल में आईं तो वह लड़खड़ा रहीं थीं। उनके साथ काले रंग की शर्ट पहने हुए लगभग 25 साल का एक युवक था।