फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एमआई 17 दुर्घटना : सार्जेंट विशाल को श्रद्धांजलि देने उमड़ा जनसैलाब, छोटे भाई ने दी मुखाग्नि

Fri, 01 Mar 2019 11:52 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: Sayali Maurya Updated Fri, 01 Mar 2019 11:52 AM IST
विज्ञापन
Air Force sergeant vishal pandey died In Badgam MI-17 Chopper Crash
vishal pandey - फोटो : amar ujala

मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में बुधवार की सुबह वायु सेना के एमआई-17 हेलीकॉप्टर हादसे में काशी के लाल विशाल पांडेय (34) ने भी जान गंवा दी। गुरुवार की रात साढ़े दस बजे सार्जेंट विशाल का पार्थिव शरीर वाराणसी पहुंचा। वहां से घर फिर पद्म विभूषण गिरिजा देवी सांस्कृतिक संकुल लाया गया तो श्रद्धांजलि देने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। सभी की आंखें डबडबा गईं। देखें आगे की स्लाइड्स में...

Air Force sergeant vishal pandey died In Badgam MI-17 Chopper Crash
vishal pandey - फोटो : amar ujala

परिजनों और सैकड़ों लोगों की श्रद्धांजलि के बाद पार्थिव शरीर हरिश्चंद्र घाट ले जाया गया जहां राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हुआ। छोटे भाई आकाश ने मुखाग्नि दी तो मौजूद सैकड़ों लोगों की आंखें डबडबा उठीं और विशाल पांडेय अमर रहें का उद्घोष हुआ। भीड़ बढ़ने पर पुलिस को पुलिस लाइन चौराहे से हुकुलगंज तिराहे के बीच वाहनों की आवाजाही रोकनी पड़ी। 

Air Force sergeant vishal pandey died In Badgam MI-17 Chopper Crash
vishal pandey - फोटो : amar ujala

इससे पहले स्थानीय लोगों ने मांग की कि सांस्कृतिक संकुल का नाम सार्जेंट विशाल के नाम पर हो और यहां उनकी प्रतिमा स्थापित की जाए। इस पर मौजूद अफसरों ने प्रदेश सरकार को अवगत कराने का आश्वासन दिया। शहीद को श्रद्धांजलि देने के लिए राज्य मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी व अनिल राजभर, पूर्व विधायक अजय राय, सतीश चौबे, सपा नेता मनोज राय धूपचंडी, सेंट्रल बार अध्यक्ष शिवपूजन सिंह गौतम के अलावा पुलिस, प्रशासन, थल सेना और वायु सेना के कई अधिकारी पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Air Force sergeant vishal pandey died In Badgam MI-17 Chopper Crash
vishal pandey - फोटो : amar ujala

विशाल पांडेय का पार्थिव शरीर गुरुवार रात जब विशेष विमान से बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचा तो यहां अधिकारियों के साथ ही वायु सेना के जवानों ने श्रद्धांजलि दी। इस दौरान एयरपोर्ट निदेशक अनिल कुमार राय, सीआईएसएफ के डिप्टी कमांडेंट सुब्रत झा, एसडीएम पिंडरा डॉ. संजीव कुमार आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
Air Force sergeant vishal pandey died In Badgam MI-17 Chopper Crash
vishal pandey - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की है कि सार्जेंट विशाल कुमार पांडेय के परिजनों को 25 लाख रुपये आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी। साथ ही जिले की किसी एक सड़क का नामकरण सार्जेंट विशाल के नाम पर किया जाएगा। विशाल के दोनों बच्चों की इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई का खर्च प्रदेश सरकार उठाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed