बॉलीवुड के 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' कहे जाने वाले अभिनेता आमिर खान इन दिनों अपनी फिल्म 'दंगल' के रिकार्डतोड़ प्रदर्शन से पूरे विश्व में चर्चा का विषय बने हुए हैं। बॉक्स आफिस पर अपार सफलता के बाद भी इस सुपरस्टार का अब तक का सबसे बड़ा ख्वाब आज भी अधूरा है। आगे की स्लाइड में पढ़ें पूरी खबर...
2 of 9
Aamir khan in Varanasi
- फोटो : अमर उजाला
फिल्म 'यादों की बारात' के जरिये फिल्मी दुनिया में कदम रखने वाले अभिनेता आमिर खान लगान, थ्री इडियट, गजनी, पीके और दंगल जैसी सुपर डुपर हिट फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके हैं। दंगल तो पहली ऐसी भारतीय फिल्म बनीं जिसने विश्वभर में दो हजार करोड़ रुपये की कमाई की।
3 of 9
Aamir khan in Varanasi
- फोटो : अमर उजाला
इस रिकार्डतोड़ सफलता के बाद भी आमिर की सबसे बड़ी दिली तमन्ना आजतक पूरी नहीं हो पाई है। जी हां उनकी इच्छा बनारस से जुड़ी हुई है जिसे वह अपने दिल के बहुत करीब मानते हैं। साल आजादी के पहले की बात है। उस समय बनारस के भरद्वाजी टोला स्थित ख्वाजा मंजिल नामक मकान में ख्वाजा नसीर, ख्वाजा हमीद परिवार के साथ रहते थे।
4 of 9
Aamir khan in Varanasi
- फोटो : अमर उजाला
ख्वाजा नसीर आमिर खान के नाना थे और यहीं पर उनकी मां जीनत भी रहती थीं। आजादी के पहले ही परिवार के सदस्य मुंबई और पाकिस्तान चले गए। आमिर की मां जीनत भी अपने शौहर ताहिर के साथ मुंबई में रहने लगी। आजादी के बाद यह मकान नीलाम कर दिया गया और बनारस के ही चौथी राम गुप्ता ने उसे खरीद लिया।
5 of 9
Aamir khan Varanasi home
- फोटो : अमर उजाला
चौथी राम गुप्ता की मृत्यु के बाद यह मकान उनके चार बेटों के नाम हो गया। इस मकान में किसी के न रहने के कारण मकान खंडहर और कूड़ाघर बन चुका है। यहां बच्चे क्रिकेट खेलते हैं। आमिर खान ने अपने 51वें जन्मदिन पर घोषणा की थी कि मेरी सबसे बड़ी तमन्ना है कि मैं बनारस में अपनी मां के पैतृक घर को खरीदूं।