फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

347 महिला रिक्रूट आरक्षी बनीं उत्तर प्रदेश पुलिस का हिस्सा, पुलिस लाइन में ग्रहण की शपथ

Fri, 17 Jul 2020 09:27 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 17 Jul 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
347 women recruits become part of Uttar Pradesh police, swearing in police line
पुलिस लाइन में आयोजित भव्य दीक्षांत परेड समारोह। - फोटो : अमर उजाला।

वाराणसी के पुलिस लाइन स्थित ट्रेनिंग सेंटर में छह महीने का प्रशिक्षण पूरा कर शुक्रवार को 347 महिला रिक्रूट आरक्षी उत्तर प्रदेश पुलिस का हिस्सा बनीं। इसके मद्देनजर पुलिस लाइन में भव्य दीक्षांत परेड समारोह आयोजित हुआ। हालांकि कोरोना वायरस का संक्रमण देखते हुए दीक्षांत परेड नहीं आयोजित की गई और महिला आरक्षियों को सिर्फ शपथ दिलाई गई।

347 women recruits become part of Uttar Pradesh police, swearing in police line
पुलिस लाइन में आयोजित भव्य दीक्षांत परेड समारोह। - फोटो : अमर उजाला।

दीक्षांत परेड समारोह के मुख्य अतिथि एसएसपी अमित पाठक ने महिला आरक्षियों को कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी की शपथ दिलाते हुए सदैव भारतीय संविधान में आस्था रखने की सीख दी। एसएसपी ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी हमें संयम का परिचय देते हुए सदैव विधिसम्मत काम ही करना है। प्रशिक्षण केंद्र में मिली सीख को हमें सदैव याद रखना है और निरंतर अध्ययन कर अच्छी चीजें सीखते रहना है। प्रशिक्षण के दौरान जिन महिला रिक्रूट आरक्षियों ने अन्त:कक्षीय और वाह्य विषयों में प्रथम स्थान प्राप्त किया, उन्हें एसएसपी ने स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

347 women recruits become part of Uttar Pradesh police, swearing in police line
पुलिस लाइन में आयोजित भव्य दीक्षांत परेड समारोह। - फोटो : अमर उजाला।

सर्वोत सर्वांग कैडेट चुनी गईं रिक्रूट आरक्षी प्रतिमा 
प्रशिक्षण के दौरान सर्वोत सर्वांग कैडेट के तौर पर अंबेडकर नगर जिले के अहिरौली थाना के बड़ईया की रहने वाली रिक्रूट आरक्षी प्रतिमा तिवारी चुनी गईं। इसके लिए एसएसपी ने उन्हें विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया। प्रतिमा के साथ प्रीती, प्रीती सिंह, अमिता सिंह, सावित्री शुक्ला, पूजा दुबे, अंकिता तिवारी, नीतम शुक्ला और रूबी सिंह भी सम्मानित की गईं। वहीं शारीरिक प्रशिक्षण में प्रथम स्थान पर एकता कुमारी रहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
347 women recruits become part of Uttar Pradesh police, swearing in police line
पुलिस लाइन में आयोजित भव्य दीक्षांत परेड समारोह। - फोटो : अमर उजाला।

पदाति प्रशिक्षण में प्रथम स्थान पर शिखा मिश्रा रहीं। शस्त्र प्रशिक्षण में प्रथम स्थान पर मोहिनी तिवारी रहीं। जंगल प्रशिक्षण, फील्ड क्राफ्ट एवं टैक्टिक्स में प्रथम स्थान पर सीमा सिंह रहीं। भीड़ नियंत्रण में प्रथम स्थान पर वंदना चौहान रहीं। अनआम्रड काम्बैट (यूएसी) में प्रथम स्थान पर पूनम द्विवेदी, योगासन में प्रथम स्थान पर कविता सिंह, यातायात नियंत्रण में प्रथम स्थान पर रहीं।

विज्ञापन
347 women recruits become part of Uttar Pradesh police, swearing in police line
पुलिस लाइन में आयोजित भव्य दीक्षांत परेड समारोह। - फोटो : अमर उजाला।

वहीं कुमारी सारिका, आतंकवाद व डकैती निरोधक प्रशिक्षण एवं ड्रिल में प्रथम स्थान पर कुमारी सारिका, विशिष्ट तलाशी अभियान में प्रथम स्थान पर कुमारी सारिका और प्रधानाचार्य द्वारा मूल्यांकन (साक्षात्कार) में प्रथम स्थान पर अनामिका यादव रहीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed