फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

15 तस्वीरों में यूपी चुनाव : योगी, राजभर से लेकर अखिलेश सिंह तक ने डाले वोट, तस्वीरों में देखिए वोटर्स का उत्साह

Thu, 03 Mar 2022 01:19 PM IST
हिमांशु मिश्रा इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Thu, 03 Mar 2022 01:19 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में छठे चरण का मतदान चल रहा है। 10 जिलों की 57 सीटों पर कुल 676 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनके भाग्य का फैसला 2.15 करोड़ मतदाता करेंगे। जिन जिलों में चुनाव है उनमें बलिया, गोरखपुर, बलरामपुर, देवरिया, कुशीनगर, सिद्धार्थनगर, संत कबीर नगर, महाराजगंज, बस्ती और अंबेडकर नगर शामिल हैं।

विज्ञापन
UP Elections 2022 6th Phase Election Voting in Photos Yogi Akhilesh Mayawati Priyanka Gandhi om prakash rajbhar
यूपी विधानसभा चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला
छठे चरण का चुनाव काफी दिलचस्प है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई दिग्गज नेताओं कि किस्मत का फैसला आज होगा। इसके लिए सुबह से ही मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लाइन लगी हुई है। गोरखपुर में सीएम योगी ने वोट डाला, वहीं बलिया में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुखिया ओम प्रकाश राजभर पूरे परिवार के साथ मतदान करने पहुंचे। निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद, कांग्रेस नेता अखिलेश सिंह समेत कई बड़े नेताओं ने वोट डाला। 15 तस्वीरों में देखिए वोटर्स और नेताओं का कैसा रहा उत्साह...
UP Elections 2022 6th Phase Election Voting in Photos Yogi Akhilesh Mayawati Priyanka Gandhi om prakash rajbhar
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला
सुबह सात बजे ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वोट डालने गोरखपुर स्थित मतदान केंद्र पर पहुंचे। इसके पहले उन्होंने पूजा अर्चना की। वोट डालने के बाद सीएम योगी ने कहा कि पांच चरणों के चुनाव में प्रदेश की जनता ने अपने उत्साह से अच्छी सरकार के चुनाव की बात को साबित किया है। अब तक के रुझान ने यह दर्शाया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत से काफी आगे है। छठे चरण के चुनाव में जीत का जोरदार छक्का लगाकर हम 300 के लक्ष्य को प्राप्त करने की ओर अग्रसर हैं। सातवें चरण में 2017 की तुलना में उससे बड़ी जीत का नया रिकॉर्ड बनाने जा रहे हैं।  
UP Elections 2022 6th Phase Election Voting in Photos Yogi Akhilesh Mayawati Priyanka Gandhi om prakash rajbhar
केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी अपने परिवार के साथ। - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज के धनेवा मतदान केंद्र पर केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने परिवार के साथ मतदान किया। उनके साथ बेटा रोहन चौधरी, पत्नी एवं बेटी ने भी मतदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
UP Elections 2022 6th Phase Election Voting in Photos Yogi Akhilesh Mayawati Priyanka Gandhi om prakash rajbhar
ओम प्रकाश राजभर और उनका परिवार। - फोटो : अमर उजाला
बलिया में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुखिया ओम प्रकाश राजभर ने अपने पूरे परिवार के साथ वोट डाला। 
विज्ञापन
UP Elections 2022 6th Phase Election Voting in Photos Yogi Akhilesh Mayawati Priyanka Gandhi om prakash rajbhar
अखिलेश प्रताप सिंह - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस के दिग्गज नेता और देवरिया के रुद्रपुर से प्रत्याशी अखिलेश प्रताप सिंह ने भी मतदान किया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed