फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Unnao case: किशोरी ने दर्ज कराए बयान, बोली कुरकुरे खाने से तीखा लगा, लंबू ने पानी दिया, फिर हम छटपटाने लगे

Thu, 25 Feb 2021 10:41 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 25 Feb 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
Unnao case: Crunchy food taste spicy then lambu gave water, then we started splashing
उन्नाव केस: किशोरी ने दिया बयान - फोटो : amar ujala
उन्नाव कांड की पीड़ित अस्पताल में भर्ती किशाेरी ने होश में आने के बाद मजिस्ट्रेट के सामने अपने बयान दर्ज करवाए। किशोरी ने बताया हम तीनों कुरकुरे के पैकेट लेकर खेत गए थे। चारा काटने के बाद वहीं बैठे थे। तभी लंबू (हत्यारोपी विनय) व सचिन भी कुरकुरे लेकर आए। हम सभी कुरकुरे खाने लगे। तीखा लगा तो विनय ने पानी की बोतल दे दी। बुआ और चचेरी बहन मुझसे बोतल छीनकर पानी पी गईं। आखिर में थोड़ा पानी बचा तो मैंने पी लिया। इसके बाद हम तीनों छटपटाने लगे तो लंबू व सचिन वहां से भाग निकले...। 


 
Unnao case: Crunchy food taste spicy then lambu gave water, then we started splashing
उन्नाव कांड: घटना के बाद घर में छाया मातम - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव कांड की पीड़िता और प्रत्यक्षदर्शी किशोरी ने उस शाम की दास्तां मंगलवार को मजिस्ट्रेट के सामने बयां की। मजिस्ट्रेटी बयान में पीड़िता ने वारदात की एक-एक बात बताई। सूत्रों के मुताबिक जेल भेजे गए आरोपियों ने जो तथ्य बताए थे, पीड़िता ने उसकी पुष्टि की है। उसने बताया कि विनय उससे जबरन दोस्ती करना चाहता था। उसने इंकार कर दिया तो वह दबाव बनाने का प्रयास करने लगा। फिर भी कामयाब न होने पर उसने वारदात को अंजाम दिया। यही बात आरोपियों ने भी पुलिस की पूछताछ में बताईं थीं। 

 
Unnao case: Crunchy food taste spicy then lambu gave water, then we started splashing
उन्नाव: बुआ-भतीजी की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
पता नहीं था पानी में जहर घोल दिया  
पीड़िता ने बयानों में बताया कि वारदात की शाम विनय और सचिन जब उसके पास आए थे तो बहुत ही शांत थे। अंदाजा नहीं लगा था कि वह पानी की बोतल में जहर घोलकर लाए हैं। किशोरी के मुताबिक पानी पीने के कुछ मिनट बाद अचानक पूरे शरीर में कुछ होने लगा। ऐसा लगा कि दम घुट जाएगा। मुंह से झाग गिरने लगा। इसी दौरान दोनों वहां से भाग निकले। किशोरियां तड़पती रही थीं और आरोपी भाग निकले थे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Unnao case: Crunchy food taste spicy then lambu gave water, then we started splashing
उन्नाव: कब्र खोदकर शव निकालने की कॉल पर दौड़ी पुलिस - फोटो : amar ujala
बुआ और बहन की मौत पर सहमी 
एक साथ तीनों किशोरियों की तबीयत बिगड़ी थी। लिहाजा रीजेंसी में भर्ती किशोरी को नहीं पता था कि उसकी बुआ व चचेरी बहन की मौत हो चुकी है। जब वह होश में आई और इस बारे में उसको जानकारी मिली तो सहम गई। उसको यकीन नहीं हो पा रहा है कि वह दोनों अब दुनिया में नहीं रही। पीड़िता के चेहरे पर अफसोस भी दिख रहा है।
 
विज्ञापन
Unnao case: Crunchy food taste spicy then lambu gave water, then we started splashing
उन्नाव केस: पुलिस की गिरफ्त में आरोपी विनय (मुंह पर कपड़ा बांधे हुए) - फोटो : amar ujala
...तो उसको मैं वहीं पीट देती
पीड़िता की हिम्मत को सलाम है। जब उससे पूछा गया कि क्या विनय व सचिन ने उसके साथ किसी तरह की जबरदस्ती को उसने बहुत तेजी से जवाब दिया। उसने कहा कि अगर वह ऐसा करते तो उनको वहीं पीट देती। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह कितनी हिम्मती है। जहर पिलाकर उसे धोखा दिया गया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed