{"_id":"6036afe88ebc3e76a253d898","slug":"unnao-case-news-double-murder-case-news-update-blood-samples-taken-for-dna-of-both-the-accused","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Unnao Case: दोनों आरोपियों के डीएनए के लिए ब्लड सैंपल लिए, विवेचक के सामने रोया सह आरोपी, बोला- कसूर इतना है कि...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao Case: दोनों आरोपियों के डीएनए के लिए ब्लड सैंपल लिए, विवेचक के सामने रोया सह आरोपी, बोला- कसूर इतना है कि...
Thu, 25 Feb 2021 10:25 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 25 Feb 2021 10:25 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव: बुआ-भतीजी की हत्या का मामला
- फोटो : अमर उजाला
उन्नाव जिले में दो किशोरियों की हत्या व तीसरी को जहर देने में अस्थायी जेल में बंद दोनों आरोपियों के डीएनए टेस्ट के लिए ब्लड के सैंपल लिए गए हैं। बुधवार को डीएनए सैंपल और बयान के लिए डॉक्टर के साथ अस्थायी जेल पहुंचे विवेचक के सामने सह आरोपी फूट-फूटकर रो पड़ा। बोला, मैने कुछ नहीं किया।
उन्नाव: बुआ-भतीजी की हत्या का मामला
- फोटो : अमर उजाला
जेल सूत्रों के अनुसार दोनों आरोपियों ने अन्य किसी बंदी से बातचीत नहीं की। सह आरोपी से कुछ देर बात करने के बाद खाना खाकर विनय सो गया। सह आरोपी ने खाना छोड़ दिया। रात एक बजे तक सिसकता रहा। कुछ बंदियों ने उससे बात करने भी कोशिश की पर उसने किसी को कुछ नहीं बताया।
उन्नाव: बुआ-भतीजी की हत्या का मामला
- फोटो : अमर उजाला
21 फरवरी को भी दोपहर और रात को उसने पेट भरकर खाना नहीं खाया। बुधवार को विवेचक ओमप्रकाश रजक न्यायालय से आदेश लेकर जेल के डॉ. आनंद सोनकर के साथ पूछताछ व डीएनए टेस्ट के लिए अस्थायी जेल पहुंचे। डॉक्टर ने दोनों आरोपियों का ब्लड सैंपल लिया। उन्होंने विनय से बात की और घटना के संबंध में छूटे सवालों का उत्तर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव: बुआ-भतीजी की हत्या का मामला
- फोटो : अमर उजाला
सह आरोपी से उन्होंने पूछताछ शुरू की तो वह तेजी से रो पड़ा। कहा, विनय के बहकावे में आकर उसके साथ चला गया। गलती इतनी है कि उसने किशोरियों को विनय के कहने पर खेत में डाला। उसका हत्या से कोई सरोकार नहीं है। उसने माता-पिता से मिलने की इच्छा पुलिस से जताई।
विज्ञापन
उन्नाव: बुआ-भतीजी की हत्या का मामला
- फोटो : अमर उजाला
सिर्फ रोशनी को मारना चाहता था आरोपी
विवेचक एसओ ओम प्रकाश रजक ने आरोपी विनय से पूछा कि किशोरियों को जहर देने का विचार कैसे आया। क्या किसी से इसकी सलाह ली थी। आरोपी विनय उर्फ लंबू ने बताया कि वह सिर्फ रोशनी को मारना चाहता था। अन्य कोई साजिश रचता तो फंस जाता। अचानक मन में पानी में जहर मिलाकर देने का विचार आया और उसने जहर मिलाकर पिला दिया। जहर किस दुकान से खरीदा, विवेचक के यह पूछने पर उसने कोई जवाब नहीं दिया।
विवेचक एसओ ओम प्रकाश रजक ने आरोपी विनय से पूछा कि किशोरियों को जहर देने का विचार कैसे आया। क्या किसी से इसकी सलाह ली थी। आरोपी विनय उर्फ लंबू ने बताया कि वह सिर्फ रोशनी को मारना चाहता था। अन्य कोई साजिश रचता तो फंस जाता। अचानक मन में पानी में जहर मिलाकर देने का विचार आया और उसने जहर मिलाकर पिला दिया। जहर किस दुकान से खरीदा, विवेचक के यह पूछने पर उसने कोई जवाब नहीं दिया।