फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी चुनाव: बनना चाहते थे ब्लॉक प्रमुख, भाजपा ने बना दिया विधायक, ऐन वक्त पर टिकट पाकर गुरु को ही चटा दी धूल

Sat, 12 Mar 2022 04:54 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 12 Mar 2022 04:54 PM IST
विज्ञापन
UP election Result 2022 sonebhadra duddhi bjp candidate ramdular Wanted to become block chief he defeated Guru vijay singh
अमर उजाला अखबार पढ़ते रामदुलार - फोटो : अमर उजाला

इसे संयोग ही कहेंगे, जिस व्यक्ति ने पहले ब्लॉक प्रमुख बनने का सपना देखा था उसे सीधे विधायक बनने का मौका मिल गया। यूपी की अंतिम विधानसभा क्षेत्र दुद्धी से कमल खिलाने वाले रामदुलार इसके उदाहरण हैं। वह गत वर्ष हुए पंचायत चुनाव में आरंगपानी से क्षेत्र पंचायत सदस्य बने और भाजपा के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष रहते ब्लॉक प्रमुख म्योरपुर के लिए नामांकन किया था। हालांकि यह सीट अपना दल के खाते में चली गई और रामदुलार को नाम वापस लेना पड़ा।

नामांकन पत्र वापस लेने के बाद मानसिंह गोंड निर्विरोध म्योरपुर ब्लॉक के ब्लॉक प्रमुख निर्वाचित हुए। बाद में किस्मत पलटी और  भाजपा ने रामदुलार को अपना प्रत्याशी बनाया। भाजपा के लिए यह दाव कारगर साबित हुआ। दुद्धी सीट पर पहली बार भाजपा को जीत मिली। रामदुलार ने सात बार विधायक रहे आदिवासी नेता व पूर्व राज्य मंत्री विजय सिंह गोंड के गढ़ को भेदने में सफलता पाई। 

UP election Result 2022 sonebhadra duddhi bjp candidate ramdular Wanted to become block chief he defeated Guru vijay singh
नवनिर्वाचित विधायक रामदुलार - फोटो : अमर उजाला

दुद्धी सीट पर वर्ष 2017 में सत्ताधारी दल ने जीत का स्वाद भी चखा तो चुनाव निशान अपना दल (एस) का कप-प्लेट था। इस बार हर हाल में दुद्धी को जीतने के लिए पार्टी ने पहले ही योजना बना ली थी। सात बार विधायक रहे आदिवासी नेता व पूर्व राज्य मंत्री विजय सिंह गोंड के गढ़ को भेदने के लिए उन्हीं के शिष्य रामदुलार पर दांव लगाया। 

UP election Result 2022 sonebhadra duddhi bjp candidate ramdular Wanted to become block chief he defeated Guru vijay singh
नवनिर्वाचित विधायक रामदुलार - फोटो : अमर उजाला

कभी विजय सिंह के बेहद करीबी रहे रामदुलार उनके हर दांव से भली-भांति वाकिफ थे। विजय सिंह के कई चुनावों का तो रामदुलार ने ही संचालन भी किया। अब मौका मिलते ही रामदुलार ने वही दांव लगाकर गुरु को ही पटखनी दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
UP election Result 2022 sonebhadra duddhi bjp candidate ramdular Wanted to become block chief he defeated Guru vijay singh
नवनिर्वाचित विधायक रामदुलार - फोटो : अमर उजाला

सोनभद्र की चार सीटों में से दुद्धी सीट पर जीत भाजपा के लिए बेहद खास है। उत्तर प्रदेश की यह अंतिम विधानसभा सीट भाजपा के लिए हमेशा से चुनौती रही है। यह पहली सीट है, जहां आज तक भाजपा कमल खिलाने में नाकाम रही थी। इस बार शिष्य पर ही दांव लगाकर भाजपा ने न सिर्फ विजय का किला ढहा दिया, बल्कि बरसों से बनी जीत न मिलने की टीस भी खत्म की है।

विज्ञापन
UP election Result 2022 sonebhadra duddhi bjp candidate ramdular Wanted to become block chief he defeated Guru vijay singh
नवनिर्वाचित विधायक रामदुलार - फोटो : अमर उजाला

दुद्धी जिले की सबसे पुरानी सीट रही है। इससे पहले हुए 17 चुनावों में सिर्फ एक बार यह सीट जनसंघ के पाले में रही। अन्य सभी चुनाव कांग्रेस, सपा और बसपा ने ही जीते। भाजपा के लिए यह विडंबना ही रही कि जिस सीट पर निर्दल उम्मीदवार भी परचम लहराने में कामयाब रहा हो, वहां भी वह कमल नहीं खिला पाई थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed