फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP Election Result: उठक-बैठक और बुजुर्ग की मालिश करने वाले भाजपा प्रत्याशी का बजा डंका, लगातार दूसरी बार जीते

Fri, 11 Mar 2022 03:58 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 11 Mar 2022 03:58 PM IST
विज्ञापन
UP Election Result 2022 Sonbhadra  BJP MLA bhupesh chaubey who did sit ups  gave body massage to voter retains seat
रॉबर्ट्सगंज सीट से लगातार दूसरी जीते भूपेश चौबे - फोटो : अमर उजाला

मंच पर खड़े होकर कार्यकर्ताओं के सामने कान पकड़कर उठक-बैठक करने और बुजुर्ग मतदाता की तेल-मालिश करने वाले भाजपा प्रत्याशी भूपेश चौबे का डंका फिर से बजा है। सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज सीट से लगातार दूसरी बार उन्होंने जीत दर्ज की। भूपेश चौबे को 84352 मत मिला, जबकि सपा के उम्मीदवार अविनाश कुशवाहा को 78449 मत प्राप्त हुआ।



इस तरह भूपेश चौबे 5905 मत से जीत गए। पिछले चुनाव में भी उनका मुकाबला सपा के अविनाश से ही था। बस अंतर काफी कम हो गया है।  भाजपा ने सोनभद्र की चारों सीटों पर क्लीन स्वीप करते हुए विपक्षी दलों को जोरदार झटका दिया है।

इस बार भाजपा ने अपने दम पर दुद्धी सीट जीतने में भी कामयाबी पाई है। वर्ष 2017 में तीन सीट भाजपा ने जीती थी, जबकि दुद्धी सीट पर सहयोगी दल अपना-दल एस को जीत मिली थी।  विधानसभा चुनाव के दौरान भूपेश चौबे अपने अनोखे तरह के प्रचार को लेकर चर्चा में रहे।  

UP Election Result 2022 Sonbhadra  BJP MLA bhupesh chaubey who did sit ups  gave body massage to voter retains seat
वृद्ध मतदाता की तेल मालिश करते दिखे थे विधायक भूपेश चौबे - फोटो : सोशल मीडिया।
टिकट मिलने के बाद से भूपेश चौबे ने चप्पल पहनना छोड़ दिया था। नंगे पांव चलकर ही उन्होंने नामांकन पत्र जमा किया। वह पूरे चुनाव प्रचार के दौरान भी नंगे पांव ही रहे। वह सिर्फ फलाहार ही ग्रहण कर रहे थे। इसके पीछे उनकी दलील दी कि इलाके की जनता उनके लिए भगवान है और भगवान का आशीर्वाद लेने वह चप्पल पहनकर नहीं जाएंगे। 
UP Election Result 2022 Sonbhadra  BJP MLA bhupesh chaubey who did sit ups  gave body massage to voter retains seat
कान पकड़कर उठक-बैठक करते विधायक - फोटो : सोशल मीडिया।

त्रिदेव सम्मेलन के दौरान राबर्ट्सगंज से विधायक भूपेश चौबे ने जब मंच पर खड़े होकर कार्यकर्ताओं के सामने कान पकड़कर उठक-बैठक किया तो हंगामा मच गया। सोशल मीडिया में वायरल हुए इस वीडियो की देश स्तर पर चर्चा हुई। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत अन्य विपक्षी दलों ने इसे लेकर भाजपा विधायकों पर खूब निशाना साधा। इसी के बाद तेल मालिश का वीडियो आने के बाद पार्टी की खूब किरकिरी हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
UP Election Result 2022 Sonbhadra  BJP MLA bhupesh chaubey who did sit ups  gave body massage to voter retains seat
वृद्ध मतदाता की तेल मालिश करते दिखे विधायक - फोटो : सोशल मीडिया।

डैमेज कंट्रोल करते हुए भाजपा के रणनीतिकारों ने इसे विधायक की सरलता से जोड़ दिया। जिला स्तर से लेकर बूथ स्तर तक जगह-जगह इस चर्चा को हवा दी गई कि विधायक काफी सरल हैं। विधायक होकर भी भला कोई मंच से इस तरह माफी मांगता है क्या? जोर-शोर से प्रचारित इन बातों का जनता पर असर हुआ। लिहाजा जो वर्ग पहले विधायक से नाराज थे उनका भी मिजाज बदलने लगा। रही-सही कसर पीएम मोदी की सभा ने पूरी की।

विज्ञापन
UP Election Result 2022 Sonbhadra  BJP MLA bhupesh chaubey who did sit ups  gave body massage to voter retains seat
भूपेश चौबे - फोटो : अमर उजाला

इसके अलावा बसपा से ब्राह्मण मतों में बिखराव को रोकने के लिए पार्टी के बड़े ब्राह्मण नेताओं को इसी क्षेत्र में लगाया गया। चतरा और नगवां में जो ब्राह्मण मतदाता विधायक से नाराज थे, उनमें अंतिम समय में यह संदेश दिया गया कि अगर वह भाजपा के साथ नहीं आए तो सपा जीत जाएगी। कोन में स्थानीय होने के मुद्दे को उठाया गया। नतीजा बसपा कमजोर होती गई और इसका लाभ भाजपा को मिला।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed