फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आबकारी निरीक्षक ने की खुदकुशी: परिचित महिला के दुपट्टे पर खून के निशान... यहां फंसा था सुसाइड नोट; उलझी पुलिस

Wed, 02 Apr 2025 08:06 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 02 Apr 2025 08:06 AM IST
सार

बांदा के आबकारी निरीक्षक आलोक कुमार श्रीवास्तव का शव उनकी कार में पड़ा मिला। उनकी तैनाती बांदा में आबकारी निरीक्षक के पद पर थी। उनकी महिला मित्र ने पुलिस को सुसाइड नोट भी दिखाया। पुलिस ने महिला मित्र से पूछताछ की है।

विज्ञापन
Sitapur Excise Inspector Alok Kumar Body found in car suicide in Sitapur
Sitapur Excise Inspector - फोटो : अमर उजाला
सीतापुर में बांदा के आबकारी निरीक्षक आलोक कुमार श्रीवास्तव ने मंगलवार दोपहर बाद सीतापुर में कार को भीतर से लॉक करके गोली मार ली। कार में ही उनका सर्विस रिवॉल्वर भी मिला। पिता ने मैकेनिक से कार का लॉक खुलवाकर उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने आलोक को मृत घोषित कर दिया। उनकी बांयी कनपटी पर गोली लगी है। पुलिस ने महिला दोस्त को संदिग्ध मान पूछताछ की। उसके दुपट्टे में ही सुसाइड नोट फंसा मिला था।


आलोक शिवपुरी मोहल्ले के रहने वाले थे। बांदा जनपद में आबकारी निरीक्षक के पद पर तैनात थे। पत्नी अमृता श्रीवास्तव भी बांदा में सहायक आबकारी आयुक्त हैं। 
Sitapur Excise Inspector Alok Kumar Body found in car suicide in Sitapur
जिला अस्पताल में मौजूद पुलिस व अन्य - फोटो : संवाद
कार में उनके निढाल पड़े थे आलोक
परिजनों के मुताबिक आलोक छुट्टी लेकर घर आए थे। यहां उनके पुत्र अयान कुमार और एक पुत्री है। मंगलवार सुबह वह किसी काम से कार से निकले थे। कुछ देर बाद वैदेही वाटिका के पास बंद कार में उनके निढाल पड़े होने की सूचना मिली। पिता ईश्वर दयाल के मुताबिक, कार अंदर से लॉक थी। करीब ढाई बजे आलोक को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। एसपी चक्रेश मिश्र ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या प्रतीत हो रही है। सुसाइड नोट को जांच के लिए भेजा गया है। एक महिला से पूछताछ की गई है।
Sitapur Excise Inspector Alok Kumar Body found in car suicide in Sitapur
परिवार के साथ मृतक आलोक श्रीवास्तव की फाइल फोटो - फोटो : संवाद
परिचित महिला ने दिखाया सुसाइड नोट
आलोक को जब जिला अस्पताल लाया गया तो साथ में एक महिला भी थी। महिला के मुताबिक वह आलोक और उनकी पत्नी की दोस्त है। महिला के मुताबिक उसके दुपट्टे में ही सुसाइड नोट फंसा था, जो कि पुलिस ने जब्त किया है। दुपट्टे पर खून के निशान भी मिले, जो महिला ने खुद पुलिस को दिखाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Sitapur Excise Inspector Alok Kumar Body found in car suicide in Sitapur
पीएम हाउस में मौजूद फॉरेंसिक टीम - फोटो : संवाद
विरोधाभासी है सुसाइड नोट, जांच से खुलेगा राज
बांदा के आबकारी निरीक्षक आलोक कुमार श्रीवास्तव की आत्महत्या का राज गहरा गया है। पुलिस उनकी कथित महिला मित्र के बयान और सुसाइड नोट को संदिग्ध मान रही है। फिलहाल पूछताछ के बाद महिला को छोड़ दिया गया है। वहीं, देर रात तक पुलिस को तहरीर नहीं मिली। एसएचओ अनूप शुक्ला ने बताया कि अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन
Sitapur Excise Inspector Alok Kumar Body found in car suicide in Sitapur
जिला अस्पताल में पीएम हाउस के बाहर लगी मौजूद आबकारी विभाग के लोग व मोहल्लावासी - फोटो : संवाद
महिला से भी हुई पूछताछ
महिला के माध्यम से सुसाइड नोट मिला है। उसे जांच के लिए भेजा गया है। महिला से भी पूछताछ की गई है। सूत्रों के मुताबिक सुसाइड नोट में आलोक ने आबकारी विभाग के लिए लिखा है कि वह छह वर्ष पहले अयोध्या में तैनात थे। तभी उनको निलंबित कर दिया गया था। अब उनकी बहाली हो गई है। इसके बाद भी सर्किल में तैनाती नहीं मिल रही है। बस मुख्यालय से संबद्ध रखा गया है। काफी परेशान होकर यह कदम उठा रहे हैं। इसके लिए कोई भी जिम्मेदार या दोषी नहीं है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed