उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ सहित पूरे अवध क्षेत्र में होली की धूम है। चंहुओर रंगों की बरसात हो रही है। लोग एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दे रहे हैं। रामनगरी अयोध्या सहित अवध क्षेत्र में फगुआ गीतों की मंडलियां जगह-जगह फगुआ का गायन कर रही हैं।
होली के मौके पर सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को होली पर्व की बधाई दी। सीएम ने एक्स पर लिखा, 'रंग, उमंग, उत्साह और तरंग के पावन पर्व होली की आप सभी को शुभकामनाएं। होली का पर्व एकता का संदेशवाहक है, जो हमें प्रेम और सौहार्द के साथ सद्भाव के मार्ग पर चलने की प्रेरणा प्रदान करता है। प्रभु श्री राम से कामना है कि यह पर्व आप सभी के जीवन को सुख, समृद्धि व नव उमंग के विविध रंगों से परिपूर्ण करें।'
2 of 10
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं।
- फोटो : संवाद
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर कहा कि होली पर्व बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। यह रमजान का महीना भी है। हम सभी त्योहार एक साथ मना रहे हैं। उत्तर प्रदेश में कुछ भी नहीं होगा। यहां सब कुछ शांतिपूर्ण है।
3 of 10
लखनऊ में होली की धूम
- फोटो : संवाद
लखनऊ के चौक क्षेत्र के सराफा बाजार में होली की धूम दिखी। लोगों ने जमकर रंग खेला। एक-दूसरे को रंग लगाने की होड़ ने गिले शिकवे मिटाकर लोगों में प्रेम बरसाया।
4 of 10
लखनऊ में होली की धूम
- फोटो : संवाद
राजधानी में दुकान बंद करने के बाद व्यापारियों ने एक दूसरे पर जमकर रंग बरसाया। अबीर गुलाल लगाकर एक दूसरे को रंगोत्सव की बधाई दी।
5 of 10
विश्व संवाद केन्द्र में होली मिलन समारोह आयोजित
- फोटो : संवाद
जियामऊ स्थित विश्व संवाद केन्द्र में सामाजिक समरसता गतिविधि अवध प्रांत की ओर से होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इसमें प्रांत प्रमुख स्वांत रंजन, अखिल भारतीय प्रचारक प्रमुख दिलीप बाल्मीकि, राज्य महिला आयोग्य उपाध्यक्ष अपर्णा यादव, प्रशांत भाटिया समेत अन्य लोगों ने हिस्सा लिया। सभी ने प्रदेशवासियों को रंगोत्सव की बधाई दी।