फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP News : शामली में किसानों ने हाईवे किया जाम, कलक्ट्रेट के गेट पर चढ़कर बोले- गन्ना भुगतान होने पर ही हटेंगे

Tue, 08 Oct 2024 12:21 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 08 Oct 2024 12:21 AM IST
सार

शामली मिल पर वर्ष 2022-23 का किसानों का करीब 188 करोड़ रुपये बकाया चल रहा है। जिसके विरोध में किसान शामली शुगर मिल में पिछले 11 दिन से धरना दे रहे हैं। 

विज्ञापन
UP News: Farmers blocked the highway in Shamli, climbed the collectorate gate
शामली कलक्ट्रेट के गेट पर चढ़ते किसान। - फोटो : अमर उजाला
बकाया गन्ना भुगतान नहीं देने के विरोध में किसानों ने शामली कलक्ट्रेट में धरना देने का प्रयास किया। कलक्ट्रेट में पुलिस ने किसानों को नहीं घुसने दिया और गेट का ताला बंद कर दिया। जिसके विरोध में गुस्साए किसानों ने खूब हंगामा किया और कलक्ट्रेट चौराहे के सामने शामली, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर हाईवे पर जाम लगा दिया।
UP News: Farmers blocked the highway in Shamli, climbed the collectorate gate
हाईवे जाम करते किसान। - फोटो : अमर उजाला
करीब तीन घंटे से अधिक समय तक पानीपत -खटीमा, दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर जाम लगाए रखा। किसान कलक्ट्रेट के गेट पर भी चढ़ गए। अधिकारियों, मिल प्रशासन के खिलाफ खूब नारेबाजी की। किसानों ने बेरिकेडिंग भी हटाने का प्रयास किया। पुलिस से किसानों की खूब नोकझोंक हुई।
 
UP News: Farmers blocked the highway in Shamli, climbed the collectorate gate
नारेबाजी करते कलक्ट्रेट की ओर जाते किसान। - फोटो : अमर उजाला
दरअसल, शामली मिल पर वर्ष 2022-23 का किसानों का करीब 188 करोड़ रुपये बकाया चल रहा है। जिसके विरोध में किसान शामली शुगर मिल में पिछले 11 दिन से धरना दे रहे हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, गुस्साए किसान सोमवार को करीब 3 बजे शामली शुगर मिल से ट्रैक्टर मार्च निकालते हुए कलक्ट्रेट में धरना देने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
UP News: Farmers blocked the highway in Shamli, climbed the collectorate gate
बैरिकेडिंग गिराते किसान। - फोटो : अमर उजाला
किसानों ने ट्रैक्टर आदि को कलक्ट्रेट के अंदर घुसाने का प्रयास किया। आरोप है कि पुलिस ने किसानों को अंदर जाने से रोक दिया। कहा कि पांच किसान ही अंदर जाकर अधिकारियों से वार्ता कर सकते हैं। गुस्साए किसानों और शामली कोतवाल, आदर्श मंडी थाना प्रभाारी की खूब नोकझोंक हुई। किसानों ने कहा कि अब वह तहसील के अंदर भी धरना देंगे। 
 
विज्ञापन
UP News: Farmers blocked the highway in Shamli, climbed the collectorate gate
ट्रैक्टर पर सवार होकर आते किसान। - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद किसान कलक्ट्रेट के सामने ही चौराहे पर धरना देकर बैठ गए। किसानों ने मिल प्रशासन और प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ खूब नारेबाजी की। किसानों ने कहा कि उन्हें मिल प्रशासन और प्रशानिक अधिकारी बकाया भुगतान दिलाने का आश्वासन तो दे रहे हैं मगर उन्हें रुपये नहीं दिए जा रहे, जिसके कारण किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed