फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भयावह: फैक्टरी में भीषण विस्फोट, महिला के उड़े चिथडे़, शव के टुकड़े बोरे में भरकर ईख के खेत में फेंके, तस्वीरें

Mon, 10 Jan 2022 08:54 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Published by: कपिल kapil Updated Mon, 10 Jan 2022 08:54 PM IST
विज्ञापन
UP News: Blast in a factory and one woman died in village of Shamli district and see photos
शामली में एक फैक्टरी में विस्फोट। - फोटो : amar ujala

शामली में बाबरी थाना क्षेत्र के बुटराड़ा गांव स्थित पटाखा फैक्टरी में सोमवार को भीषण विस्फोट हो गया। हादसे में एक महिला मजदूर की मौत हो गई। उसके शरीर के चिथडे़ फैक्टरी में बिखर गए। फैक्टरी की दीवार भी धराशायी हो गई। जब तक पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचते, फैक्टरी संचालकों ने महिला के शव के टुकड़े एक बोरे में भरकर पास ही मौजूद गन्ने के खेत में फेंक दिए गए। अन्य महिला मजदूरों को उनके घर भेज दिया गया। 



वहीं महिला की मौत से गुस्साए परिजनों ने हंगामा करते हुए घंटों तक शव नहीं उठने दिया। सूचना पर गन्ना मंत्री सुरेश राणा भी मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी फैक्टरी संचालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने फैक्टरी संचालक से कई घंटे तक पूछताछ कीहै।

UP News: Blast in a factory and one woman died in village of Shamli district and see photos
फैक्टरी में बिखरे पड़े पटाखे - फोटो : अमर उजाला

बुटराड़ा निवासी रिजवान पुत्र महमूद की गांव में बाहरी छोर पर पटाखा फैक्टरी है। उसके पास 15 किग्रा बारूद से फुलझड़ी बनाने का लाइसेंस है। लेकिन अवैध रूप से फैक्टरी में अन्य प्रकार के पटाखे भी बनाए जा रहे थे।

UP News: Blast in a factory and one woman died in village of Shamli district and see photos
विलाप करते परिजन। - फोटो : amar ujala

वहीं सोमवार दोपहर करीब एक बजे फैक्टरी में काम कर रहे मजदूर खाना खाने की तैयारी कर रहे थे। एक महिला बारूद के ढेर के पास मौजूद थी। तभी अचानक भीषण विस्फोट के साथ आग लग गई। जिससे आसपास के मकान भी दहल गए और फैक्टरी की दीवार धराशायी हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
UP News: Blast in a factory and one woman died in village of Shamli district and see photos
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंचे तो फैक्टरी में कोई नहीं मिला। कई जगह मांस के लोथड़े बिखरे हुए थे। काफी देर बाद फैक्टरी के पास ही ईख के खेत में महिला मजदूर वीरमति पत्नी नवाब के शव के टुकड़े बोरे में मिले। 

विज्ञापन
UP News: Blast in a factory and one woman died in village of Shamli district and see photos
फैक्टरी में विस्फोट। - फोटो : amar ujala

घटना की सूचना मिलने पर पहुंचे वीरमति के परिजनों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने घंटों तक पुलिस को शव नहीं उठाने दिया। गन्ना मंत्री सुरेश राणा भी मौके पर पहुंचे और शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दी और शासन-प्रशासन से हरसंभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। इसके बाद शव के टुकड़े पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed