फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

GAJAB NIKAH: ढाई फीट का दूल्हा, तीन फीट की दुल्हन, आज एक-दूजे को कहेंगे 'कबूल है' खूब चर्चा में है मामला

Wed, 02 Nov 2022 02:18 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 02 Nov 2022 02:18 PM IST
विज्ञापन
two and a half feet Groom from Shamli, bride of three feet married each other today in Hapur
तीन फीट की दुल्हन, ढाई फीट का दूल्हा - फोटो : अमर उजाला

देश भर की सुर्खियां बने उत्तर प्रदेश के शामली निवासी ढाई फुट के अजीम मंसूरी को दूल्हा बना देखकर उनके परिजनों और संबधियों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। अपने कद और काठी की वजह से शादी को लेक सुर्खियों में आए अजीम आज शादी करने जा रहे हैं। हापुड़ की तीन फीट की बुशरा उनकी दुल्हनियां बनेंगी। 



बुधवार को अजीम की शादी का दिन आया तो उनकी खुशी देखते ही बन रही थी। दूल्हे की शेरवानी पहने अजीम फूलों से सजी कार में सवार होकर बरात लेकर निकले। वहीं उनके साथ सेल्फी लेने वालों की भी होड़ लगी रही। अजीम का कहना है कि आज उनके दिल की मुराद पूरी हो गई है। बता दे कि शादी को लेकर अजीम कई बार पुलिस अधिकारियों से भी गुहार लगा चुके थे। आखिरकार आज उनकी शादी की मुराद पूरी हो गई। अजीम की होने वाली दुल्हन जहां इस शादी से बेहद खुश हैं तो सज संवरकर सजना का इंतजार कर रही हैं। वहीं उनके आवास पर शादी के जश्न का माहौल है।

two and a half feet Groom from Shamli, bride of three feet married each other today in Hapur
अजीम मंसूरी - फोटो : अमर उजाला
ढाई फीट का दूल्हा और तीन फीट की दुल्हन आज एक-दूजे के हो जाएंगे। दरअसल अजीम मंसूरी को अपने कद की वजह से शादी के लिए कोई युवती नहीं मिल रही थी। वहीं परिजन भी उनकी शादी के लिए ज्यादा तव्ज्जो नहीं दे रहे थे। लेकिन अजीम शादी करके अपना घर बसाना चाहते थे। उन्होंने परिजनों को अपने मन की बात बताई तो वे नहीं माने। 

इसके बाद अजीम अपने नजदीकी थाने, महिला थाने से लेकर एसएसपी ऑफिस तक शिकायत लेकर पहुंच गए कि उनके लिए युवती की तलाश की जाए और जल्द से जल्द उनकी शादी कराई जाए। 
 
two and a half feet Groom from Shamli, bride of three feet married each other today in Hapur
अजीम मंसूरी - फोटो : अमर उजाला
पिछले साल अजीम को एक लड़की शादी के लिए मिल भी गई थी लेकिन परिजनों ने तुरंत शादी कराने से इनकार करा दिया। इसके बाद अजीम फिर से थाने पहुंच गए और परिजनों की शिकायत कर डाली थी। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को शादी के लिए राजी तो कर लिया लेकिन परिजनों ने थोड़े इंतजार के बाद शादी कराने की बात कही। 
विज्ञापन
विज्ञापन
two and a half feet Groom from Shamli, bride of three feet married each other today in Hapur
अजीम मंसूरी - फोटो : अमर उजाला
परिजनों की रजामंदी से शादी का दिन तय हुआ और अजीम अपनी दुल्हनियां को लेने बरात लेकर निकल पड़े। अजीम की शादी हापुड़ की रहने वाली बुशरा नाम की युवती से हो रही है।
विज्ञापन
two and a half feet Groom from Shamli, bride of three feet married each other today in Hapur
अजीम मंसूरी - फोटो : अमर उजाला
बुशरा की हाईट तीन फीट है। बताया कि दोनों ने एक दूसरे को सोशल मीडिया पर पहली ही नजर में पंसद कर लिया था। दोनों के परिजन इस शादी से काफी खुश हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed