फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shamli: जिसके लिए घर छोड़ा, अपनों से रिश्ता तोड़ा, उसी प्रेमी ने दी खौफनाक मौत, इस हाल में मिली लाश

Sat, 01 Apr 2023 04:59 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 01 Apr 2023 04:59 PM IST
सार



बंतीखेड़ा में युवती का शव मिलने का मामला, पुलिस आरोपी की कर रही तलाश

 

 

विज्ञापन
Man killed his girlfriend and throw the dead body into a well in shamli
शामली में युवती की हत्या - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के शामली जनपद  बाबरी थाना क्षेत्र के बंतीखेड़ा गांव में  युवती (18) की हत्या कर शव नलकूप के कुएं में फेंक दिया गया। घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुएं से बाहर निकाला गया। पुलिस के प्रयासों के बाद कुएं में मिले शव की पहचान गांव फतेहपुर निवासी ईशा उर्फ नईमा के रूप में हुई है। पुलिस ने ईशा के पिता की तहरीर पर प्रेमी आशु के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं आरोपी प्रेमी फरार है पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।



बताया गया कि हाल ही में युवती ने प्रेमी से शादी करने की सूचना परिजनों को जैसे ही लगी तो परिजन उसे लेने के लिए पहुंचे थे लेकिन युवती ने परिजनों के साथ जाने से इनकार कर दिया। उसे शायद ही इस बात का अंदाजा हो कि जिस प्रेमी के लिए वह अपनों से रिश्ता तोड़कर अपना घर छोड़कर जिंदगी साथ बिताने के सपने देख रही है वहीं उसकी जान ले लेगा। आगे विस्तार से जानें इस वारदात की पूरी कहानी।

Man killed his girlfriend and throw the dead body into a well in shamli
शामली में युवती की हत्या के बाद कुएं में फेंका शव। - फोटो : अमर उजाला

बंतीखेड़ा गांव से 50 मीटर दूर शुक्रवार सुबह ब्रह्मपाल सिंह के नलकूप के कुएं में एक युवती का शव ग्रामीणों ने देखा। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। सूचना पर थाना पुलिस, एसपी अभिषेक झा और एएसपी ओपी सिंह मौके पर पहुंचे। शव को कुएं से निकलवाया। उसके गले पर निशान थे और हाथ पर आशु लिखा था। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव मोर्चरी भिजवा दिया।

Man killed his girlfriend and throw the dead body into a well in shamli
शामली में युवती की हत्या - फोटो : अमर उजाला

हाथ पर लिखे आशु नाम की बात फैली तो ईशा के परिजन मोर्चरी पहुंचे और उसकी पहचान की। ईशा के पिता राशिद ने गांव बंतीखेड़ा के ही आशु के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी अभी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Man killed his girlfriend and throw the dead body into a well in shamli
शामली में युवती की हत्या - फोटो : अमर उजाला

बंतीखेड़ा में है ईशा की बड़ी बहन की ससुराल
ईशा की बड़ी बहन मुस्कान की शादी करीब आठ वर्ष पूर्व बंतीखेड़ा में हुई थी। गांव में युवती का शव मिलने की सूचना जब मुस्कान को मिली तो उसने अपने पिता को फोन पर बताया। बताया जा रहा है बहन के यहां आने-जाने के दौरान ही ईशा का आशु से प्रेम प्रसंग शुरु हो गया था। जिसके बाद दोनों दो मार्च को घर से फरार हो गए थे।

विज्ञापन
Man killed his girlfriend and throw the dead body into a well in shamli
शामली में युवती की हत्या - फोटो : अमर उजाला

13 मार्च को ईश अपने घर फतेहपुर लौट गई थी और आशु के साथ शादी करने की जानकारी पुलिस को दी थी। 17 मार्च को वह फिर से आशु के पास चली गई थी। आशु के पिता की सूचना पर परिजन उसे लेने पहुंचे लेकिन वह साथ नहीं आई थी। फिलहाल पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed