फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: सुसाइड नोट देकर बदमाश बोला- 40 लाख न दिए तो मार दूंगा या मर जाऊंगा, मैनेजर पर ताना तमंचा, रकम लेकर फरार

Tue, 01 Oct 2024 06:03 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 01 Oct 2024 06:03 PM IST
विज्ञापन
Shamli: बतपउपदंस looted forty lakhs from the bank by taking branch manager and cashier at gun point
बैंक में लूट - फोटो : अमर उजाला

शामली के व्यस्तम क्षेत्र मोहल्ला धीमानपुरा में स्थित एक्सिस बैंक में घुसे हथियारबंद बदमाश ने बड़ी लूट का अंजाम दिया। मंगलवार दोपहर एक बदमाश ने दो तमंचों से आतंकित कर शाखा प्रबंधक और कैशियर को बंधक बनाकर 40 लाख रुपये लूट लिए। इसके बाद बदमाश बैंक के बाहर खड़ी अपनी बाइक से फरार हो गया।

Shamli: बतपउपदंस looted forty lakhs from the bank by taking branch manager and cashier at gun point
बैंक में जांच करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

शहर कोतवाली क्षेत्र में धीमानपुरा रेलवे फाटक के निकट स्थित एक्सिस बैंक में दोपहर करीब दो बजे एक युवक सीधे शाखा प्रबंधक नवीन जैन के कक्ष में पहुंचा। वहां वह करीब आधे घंटे तक रहा। उसने शाखा प्रबंधक को सुसाइड नोट दिखाते हुए कहा कि उस पर 40 लाख रुपये का कर्ज है। अगर उसने कर्ज नहीं चुकाया तो वह बर्बाद हो जाएगा।

Shamli: बतपउपदंस looted forty lakhs from the bank by taking branch manager and cashier at gun point
बैंक में पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

उसने शाखा प्रबंधक को धमकी दी कि अगर उसे 40 लाख रुपये नहीं दिए तो वह उसे मार देगा या खुद मर जाएगा। इसके बाद शाखा प्रबंधक ने कैशियर रोहित से अपने कक्ष में 40 लाख रुपये मंगवाए। बदमाश ने वह रकम अपने बैग में रख ली।

इसके साथ ही बदमाश ने दो तमंचे निकालकर शाखा प्रबंधक व कैशियर पर तान दिए और हाथ ऊपर उठवाकर दोनों को बंधक बना लिया और उन्हें गेट तक ले गया। इसके बाद बैंक के बाहर खड़ी बाइक पर बैठकर फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shamli: बतपउपदंस looted forty lakhs from the bank by taking branch manager and cashier at gun point
स्थानीय पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

बैंक में 40 लाख रुपये की लूट की सूचना पर एसपी रामसेवक गौतम, एएसपी संतोष कुमार सिंह शहर कोतवाली व आदर्श मंडी थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। एसपी ने बताया कि घटना की सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Shamli: बतपउपदंस looted forty lakhs from the bank by taking branch manager and cashier at gun point
थाना प्रभारी, शामली - फोटो : अमर उजाला

गार्ड ने बदमाश के सीने पर लगाई बंदूक, शाखा प्रबंधक बोले-गोली मत चलाना
बैंक में कैश लाने व ले जाने की गाड़ी पर तैनात गार्ड बोबी निवासी गांव मन्ना माजरा ने बताया वह शाखा प्रबंधक के कक्ष के पीछे पानी पी रहे थे। पानी पीने के बाद जैसे ही वह वापस मुड़ा तो उसने देखा कि एक बदमाश ने अपने दोनाें हाथ से तमंचा ताने है और शाखा प्रबंधक व कैशियर हाथ ऊपर किए हुए खड़े थे।

यह देखकर उसने बदमाश की छाती पर बंदूक तान दी, लेकिन तभी शाखा प्रबंधक बोले कि गोली मत चलाना। इसके बाद बदमाश शाखा प्रबंधक व कैशियर को गेट तक ले गया। वह भी उनके पीछे था, लेकिन शाखा प्रबंधक ने गेट पर जाते ही उन्हें अंदर बैंक में जाने को कहा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed