फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP News: दोनों बेटों ने ही कराई गुड्डन कांबोज की हत्या, मुठभेड़ में दो बदमाश समेत छह गिरफ्तार

Sun, 08 Sep 2024 03:03 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 08 Sep 2024 03:03 AM IST
सार

गुड्डन कांबोज की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मृतक के दो बेटों समेत छह को गिरफ्तार किया गया है। प्रॉपर्टी के विवाद में बेटों ने ही पिता को मरवा दिया।

विज्ञापन
UP News: Both sons got Guddan Kamboj murdered, six including two miscreants arrested in the encounter
गुड्डन कांबोज की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
दूसरी पत्नी के नाम तीन करोड़ की प्रॉपर्टी करने और आएदिन झगड़ा करने से क्षुब्ध होकर मेरठ के दो शार्प शूटरों को 10 लाख में दी थी सुपारी


शामली के चर्चित हिस्ट्रीशीटर होटल मालिक गुड्डन कांबोज हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया। गुड्डन के दोनों बेटों ने ही मेरठ के दो शार्प शूटरों को 10 लाख रुपये में सुपारी देकर हत्या कराई थी। शनिवार की देर रात पुलिस की सिंभालका बाईपास के पास शार्प शूटरों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक शार्प शूटर दरोगा की पिस्टल छीनकर भागने लगा तो पुलिस की जवाबी फायरिंग में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने इस मामले में दो शार्प शूटरों, मृतक के दोनों बेटों समेत 6 को गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद एसपी रामसेवक गौतम भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।
 
UP News: Both sons got Guddan Kamboj murdered, six including two miscreants arrested in the encounter
पैर में गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती बदमाश। - फोटो : अमर उजाला
दरअसल, शामली शहर के कैराना रोड के रहने वाले लावण्य होटल के मालिक गुड्डन की एक सितंबर को अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। एसपी ने खुलासे के लिए पांच टीमों को लगाया था।
 
UP News: Both sons got Guddan Kamboj murdered, six including two miscreants arrested in the encounter
देर रात मुठभेड़ स्थल पर मौजूद पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

एसपी के अनुसार, शनिवार की देर रात सूचना मिली कि सिंभालका बाईपास के पास कुछ बदमाश एक नलकूप के पास बैठे हैं। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो दो बदमाश मौके से भागने लगे। एक बदमाश ने दरोगा पवन की रिवाल्वर छीन ली और दो हवाई फायर भी किए। इसके बाद जवाबी फायरिंग में मेरठ के बटावली गांव निवासी शार्प शूटर जयवीर पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जबकि दूसरे शार्प शूटर जयवीर के सगे भतीजे आशू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शार्प शूटरों के पास से एक लाइसेंसी पिस्टल, एक तमंचा, पल्सर बाइक बरामद की गई। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
UP News: Both sons got Guddan Kamboj murdered, six including two miscreants arrested in the encounter
मुठभेड़ के दौरान मौजूद पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
एसपी ने बताया कि शार्प शूटरों ने गुड्डन की हत्या को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने शार्प शूटरों के अलावा गुड्डन की पहली पत्नी के बेटे सोनू कांबोज, मोहित कांबोज, अन्य व्यक्ति ओमबीर, रेलवे कॉलोनी निवासी राहुल शर्मा को भी गिरफ्तार कर लिया।
 
विज्ञापन
UP News: Both sons got Guddan Kamboj murdered, six including two miscreants arrested in the encounter
मुठभेड़ के बारे में जानकारी देते पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि गुड्डन के गिरफ्तार बेटे सोनू और मोहित ने उन्हें गुड्डन को मारने के लिए 10 लाख रुपये में सुपारी दी थी। गुड्डन ने अपनी दूसरी पत्नी के नाम करीब तीन करोड़ की प्रॉपर्टी हाल ही में की थी। जबकि आए दिन दोनों बेटों और अपनी पहली पत्नी के साथ झगड़ा करता था। जिसके कारण दोनों बेटों ने ही हत्याकाँड का षडयंत्र रचा था। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed