फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किसान आंदोलन में युवाओं ने भरी हुंकार, बोले- बेगुनाह किसानों पर हुआ लाठीचार्ज, माफी मांगे सरकार

Fri, 05 Feb 2021 06:55 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: कपिल kapil Updated Fri, 05 Feb 2021 06:55 PM IST
विज्ञापन
Shamli Kisan Mahapanchayat Update: Youths has demand that Prime Minister Narendra Modi withdraws agricultural laws
किसान महापंचायत में पहुंचे हजारों युवा - फोटो : अमर उजाला

शामली के भैंसवाल गांव में हुई किसान महापंचायत में युवाओं में अलग जोश देखने को मिला। सुबह से ही सैकड़ों की संख्या में युवा किसान महापंचायत में पहुंचने शुरू हो गए थे। युवाओं का कहना था कि वह पूरी तरह किसान आंदोलन के समर्थन में हैं। वह चाहते हैं कि सरकार किसानों के हित में कृषि कानूनों को वापस ले।

Shamli Kisan Mahapanchayat Update: Youths has demand that Prime Minister Narendra Modi withdraws agricultural laws
पंचायत मं भीड़ जुटना शुरू - फोटो : अमर उजाला

युवा अलग-अलग समूहों में ढोल बजाते और नारे लगाते हुए महापंचायत में पहुंचे, जिससे महापंचायत का जोश कई गुना बढ़ गया। युवाओं का कहना है कि तीनों कृषि कानूनों को सरकार वापस ले और किसान नेता की सभी मांगों को पूरा किया जाए। दिल्ली में पुलिस ने बेगुनाह किसानों पर लाठीचार्ज किया। इसके लिए सरकार उनकी मांगे पूरी करते हुए सभी किसानों से माफी मांगे और जिन किसानों पर मुकदमे दर्ज किए हैं उन्हें वापस ले। यदि सरकार ऐसा नहीं करती है तो युवा सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे।

Shamli Kisan Mahapanchayat Update: Youths has demand that Prime Minister Narendra Modi withdraws agricultural laws
महापंचायत में पहुंचे सैकड़ों किसान - फोटो : अमर उजाला

बोले किसान...
हमारा प्रधानमंत्री से यही निवेदन है कि जैसे वह देश में विकास कार्य कर रहे हैं, वैसे ही किसानों की समस्या का समाधान करते हुए तीनों कृषि कानूनों को निरस्त करें। ताकि देश का किसान भी खुशहाल रह सके। - अजीत पंवार

विज्ञापन
विज्ञापन
Shamli Kisan Mahapanchayat Update: Youths has demand that Prime Minister Narendra Modi withdraws agricultural laws
महापंचायत में किसानों की भारी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

किसान हित में ये तीनों कानून वापस होने चाहिए। दिल्ली में जो किसानों पर मुकदमे दर्ज किए गए हैं वे वापस किए जाएं। - अनुज कुमार

आज देश का किसान जाग उठा है। इसलिए सरकार को यह बात समझ जानी चाहिए और कृषि कानूनों को रद्द करना चाहिए। - अंकित पंवार

विज्ञापन
Shamli Kisan Mahapanchayat Update: Youths has demand that Prime Minister Narendra Modi withdraws agricultural laws
महापंचायत में पहुंचे जयंत चौधरी - फोटो : अमर उजाला

किसानों के इस उबाल को देखकर सरकार को सबक लेना चाहिए। यदि सरकार अब भी नहीं चेती तो आने वाले चुनाव में उसे गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। - संजीव कुमार

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed