फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shamli: 24 का साबिर, 30 साल की चार बच्चों की मां खुशनुमा, सात माह के प्रेम संबंधों में खत्म हो गया परिवार

Tue, 07 Oct 2025 06:30 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 07 Oct 2025 06:30 PM IST
सार

Father jumped into Yamuna with four children: कैराना निवासी सलमान की पत्नी खुशनुमा अपने प्रेमी साबिर के साथ चली गई। इससे आहत होकर सलमान ने चार बच्चों को लेकर यमुना में छलांग लगा दी। सलमान और उसकी बेटी महक का शव मिला चुका है, तीन बच्चों की तलाश जारी है। 

विज्ञापन
Shamli: 24 year old Sabir, 30 year old Khushnuma, mother of four children, family ended
गिरफ्तार खुशनुमा और उसका प्रेमी साबिर। - फोटो : अमर उजाला
साबिर का सलमान के घर आना-जाना था। वह उसका दूर का रिश्तेदार था। सलमान को ये जरा भी गुमान नहीं था कि उम्र में छह साल छोटा साबिर उसकी पत्नी के साथ संबंध बना लेगा। इसी का नतीजा ये निकला कि सलमान ने अपने बच्चों समेत नदी में छलांग लगा दी। 

 
Shamli: 24 year old Sabir, 30 year old Khushnuma, mother of four children, family ended
सलमान की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सात माह पहले शुरू हुआ था प्रेम प्रसंग
पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में सलमान की पत्नी खुशनुमा ने बताया कि पिछले सात माह से उनके बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोपी जौला निवासी साबिर की कैराना में रिश्तेदारी थी। सलमान के पिता शफीक के साथ भी साबिर के परिवार से दूर की रिश्तेदारी होने के कारण साबिर का सलमान के घर आना जाना था। खुशनुमा चार बच्चों की मां तथा उसकी उम्र 30 साल के आसपास थी, जबकि प्रेमी साबिर 22 साल का बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार 7 माह से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू होने पर खुशनुमा पांच बार साबिर के साथ चली गई थी। बाद में साबिर के घर वाले ही खुशनुमा को वापस छोड़ जाते थे।
 
Shamli: 24 year old Sabir, 30 year old Khushnuma, mother of four children, family ended
सलमान के पिता और बहन रोते बिलखते हुए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दो अक्तूबर को साबिर और खुशनुमा को सलमान ने बातचीत करते देख लिया था, जिसके कारण दोनों के बीच कहासुनी होने के बाद खुशनुमा अकेली बस द्वारा कांधला पहुंची। वहां पर खुशनुमा ने फोन करके जौला से अपने प्रेमी साबिर को कांधला बुलाया। यहां से दोनों बस द्वारा शामली पहुंचे। शामली में एक कमरा किराये पर लेकर दोनों वहीं रहने लगे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Shamli: 24 year old Sabir, 30 year old Khushnuma, mother of four children, family ended
यमुना में जारी तीन बच्चों की तलाश। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
साबिर अविवाहित है और कक्षा पांचवीं तक पढ़ा है। साबिर पूर्व में कार चलाता था, मगर अब कोई काम नहीं कर रहा था। खुशनुमा भी पढ़ी लिखी नहीं है। खुशनुमा ने बताया कि बच्चों की मौत की खबर सुनने पर उसे दुख हुआ था, लेकिन पुलिस के डर के कारण वह कैराना नहीं आई।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed