फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चार बच्चों संग आत्महत्या: 46 घंटे बाद 12 KM दूर बेटी संग मिली सलमान की लाश, तीन मासूमों के शव अब भी यमुना में

Mon, 06 Oct 2025 11:40 AM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, कैराना (शामली)।
संवाद न्यूज एजेंसी, कैराना (शामली)। Published by: विकास कुमार Updated Mon, 06 Oct 2025 11:40 AM IST
सार

कैराना जनपद शामली में पिता ने अपने चार बच्चों के साथ यमुना में कूदकर आत्महत्या करने की घटना शायद पहली है। वीडियो देखने के बाद लोग भी अपने आंसू नहीं रोक सके। हर कोई इस घटना पर दुख व्यक्त कर रहा है।

विज्ञापन
Salman dead body found with daughter after 46 hours bodies of three children still in Yamuna
चार बच्चों संग कूदे सलमान की लाश बेटी संग मिली - फोटो : अमर उजाला

पत्नी की बेवफाई से आहत सलमान ने अपने चार मासूम बच्चों के साथ शुक्रवार को यमुना के पुराने पुल से कूदकर आत्महत्या की थी। घटना के 46 घंटे बाद रविवार को गोताखोरों की तलाश के दौरान कैराना से 12 किलोमीटर दूर सलमान व उसकी बेटी महक का शव मिल गया है। अन्य तीन बच्चों की तलाश चल रही है।

Salman dead body found with daughter after 46 hours bodies of three children still in Yamuna
कैराना में चार बच्चों संग यमुना में कूदा पिता - फोटो : अमर उजाला

शनिवार से चल रहा तलाश अभियान
कस्बे के मोहल्ला खैलकला निवासी सलमान अपनी तीन बेटियों व एक बेटे के साथ शुक्रवार दोपहर को पुराने पुल से यमुना में कूद गया था। शनिवार सुबह घटना का पता चलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। इसके अलावा अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर प्राइवेट गोताखोरों और पीएसी की सहायता से सलमान व उसके बच्चों की तलाश में यमुना में सर्च अभियान चलाया था। शनिवार रात तक भी यमुना में किसी का पता नहीं चल पाने पर अभियान रोक दिया गया।

Salman dead body found with daughter after 46 hours bodies of three children still in Yamuna
शामली में पिता ने चार बच्चों संग की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला

शिफा, नायशा और आयान की तलाश जारी
रविवार सुबह सात बजे से प्राइवेट गोताखोरों व पीएसी की फल्ड यूनिट ने फिर से सर्च अभियान शुरू किया। करीब 12 किलोमीटर दूर इस्सोपुरटील तक मोटर बोट के सहारे यमुना में सलमान व उसके बच्चों की तलाश की गई। करीब 46 घंटे बाद सुबह करीब 11 बजे इस्सोपुर टील के पास से गोताखोरों ने 12 वर्षीय महक के शव को बरामद कर लिया। इसके एक घंटे बाद ही टांडा पुल के पास से सलमान के शव को भी बरामद कर लिया गया। अन्य तीन बच्चों शिफा, नायशा और आयान की तलाश देर शाम तक की गई, लेकिन उनका अभी पता नहीं चल सका। एएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि सलमान व महक का शव मिल गया है। अन्य तीन बच्चों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman dead body found with daughter after 46 hours bodies of three children still in Yamuna
सलमान की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पत्नी की बेवफाई से आहत होकर चार बच्चों संग यमुना में कूदा था सलमान
बीते गुरुवार को मोहल्ला खैलकला निवासी 38 वर्षीय सलमान व उसकी पत्नी खुशनुमा के बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद बाद पत्नी अपने प्रेमी के साथ चली गई थी। पत्नी की बेवफाई से आहत होकर शुक्रवार दोपहर सलमान अपने चार मासूम बच्चों के साथ यमुना में कूद गया था। यमुना में कूदने से पहले सलमान ने तीन वीडियो बना कर अपनी बहन गुलिस्ता को भेजी थी। वीडियो में सलमान रोते हुए अपनी व अपने बच्चों की मौत के लिए अपनी पत्नी व उसके प्रेमी को जिम्मेदार बता रहा था। शनिवार सुबह परिजनों को पता चला था कि सलमान ने यमुना पुल से कूद कर बच्चों सहित आत्म हत्या कर ली है। इसके बाद गोताखोरों ने सलमान व बच्चों की तलाश शुरू कर दी थी।

विज्ञापन
Salman dead body found with daughter after 46 hours bodies of three children still in Yamuna
खुदकुशी से पहले बच्चों के साथ वीडियो में बयां किया दर्द - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

वीडियो देख लोग नहीं रोक पा रहे आंसू
कैराना जनपद शामली में पिता ने अपने चार बच्चों के साथ यमुना में कूदकर आत्महत्या करने की घटना शायद पहली है। वीडियो देखने के बाद लोग भी अपने आंसू नहीं रोक सके। हर कोई इस घटना पर दुख व्यक्त कर रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed