फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: पहले दो बच्चों को फेंका...फिर खुद दो मासूमों को गोद में लेकर यमुना में कूदा सलमान; चश्मदीदों ने बताई कहानी

Sun, 05 Oct 2025 12:09 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 05 Oct 2025 12:09 PM IST
सार

यूपी के कैराना से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। मोहल्ला खेलकला में पत्नी झगड़ा करके प्रेमी संग चली गई। उसका पति सलमान (38) अपनी बेटी महक (12), शिफा (पांच साल), नायशा (आठ माह) और बेटे आयान (तीन साल) के साथ शुक्रवार दोपहर एक बजे यमुना में कूद गया। यमुना में कूदने से पहले सलमान ने अपने बच्चों के साथ रोते हुए वीडियो बनाकर अपनी बहन को भेजा।

विज्ञापन
shamli family suicide eyewitness says First he threw two children then himself jumped into Yamuna two children
shamli family suicide - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के शामली जिले के कैराना में शुक्रवार दोपहर एक बजे यमुना में हृदय विदारक घटना हुई, जब एक पिता अपने मासूम चार बच्चों को लेकर यमुना में कूद गया। इस घटना के चश्मदीद यमुना पुल के नीचे हरियाणा के पानीपत साइड में कई वर्षों से झोपड़ी डाल कर रहने वाले बाबा शिवगिरी ने बताया कि वह यहां पुराने पुल के नीचे रहते हैं। शुक्रवार दोपहर पुराने पुल से दो बच्चे अचानक नीचे नदी में आकर गिरे। तब उन्होंने ऊपर पुल पर देखा तो एक युवक तुरंत बाद ही दो अन्य बच्चों को गोद में लेकर यमुना में कूद गया। 
shamli family suicide eyewitness says First he threw two children then himself jumped into Yamuna two children
सलमान और उसके बच्चों की तलाश जारी, मौके पर मौजूद ग्रामीण और पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मासूम समद ने भी कूदते हुए देखा
इसके अलावा एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी हरियाणा के गांव रामड़ा निवासी मासूम समद भी पुराने पुल के नीचे खेल रहा था। समद ने बताया कि युवक ने पहले अपने दो बच्चे नीचे गिराए और बाद में वह दो अन्य बच्चों को गोद में लेकर यमुना नदी में कूद गया। उसने बाबा शिवगिरी को भी बताया था। 

 
shamli family suicide eyewitness says First he threw two children then himself jumped into Yamuna two children
सलमान और उसके बच्चों की तलाश करती टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहां आने वाले कुछ युवकों को भी बताया था, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। हरियाणा की कोल्ड ड्रिंक की दुकान करने वाले सागर ने बताया कि कल दोपहर सलमान व उसके बच्चे कई बार इधर से उधर जाते दिखाई दिए लेकिन उसे नहीं पता था कि ये यमुना में कूद जाएंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
shamli family suicide eyewitness says First he threw two children then himself jumped into Yamuna two children
सलमान और उसके बच्चों की तलाश करती टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कूदने से पूर्व यमुना पार खाए समोसे
सलमान ने बच्चों के साथ यमुना में कूदने से पहले हरियाणा के पानीपत साइड के एक ढाबे पर समोसे खाए। ढाबे पर लगे सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि इसके बाद सलमान व चारों बच्चे यमुना नदी के पुराने पुल की ओर जाते हैं। 

 
विज्ञापन
shamli family suicide eyewitness says First he threw two children then himself jumped into Yamuna two children
सलमान और उसके बच्चों की तलाश करती टीम, मौके पर मौजूद पुलिस और ग्रामीण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सलमान के बच्चों संग यमुना में कूदने के बाद पुलिस व परि परिजनों ने आसपास के सीसीटीवी खंगाले। यह सीसीटीवी फुटेज शुक्रवार दोपहर साढ़े 12 बजे की बताई जा रही है। इस दौरान सलमान की बड़ी बेटी महक की गोद में सबसे छोटी बेटी इनायशा है। सभी शांत बैठे दिखाई दे रहे थे।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed