फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP Encounter: शामली में मुठभेड़ में एक लाख का इनामी नफीस ढेर, दर्ज थे 34 केस; भाभीसा के जंगल में हुआ एनकाउंटर

Sat, 18 Oct 2025 08:35 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 18 Oct 2025 08:35 AM IST
सार

बदमाश नफीस कांधला के मोहल्ला खेल का निवासी था और थाने का हिस्ट्रीशीटर था। उस पर 34 मुकदमे दर्ज थे। उसके कब्जे से बाइक, पिस्टल, तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। 

विज्ञापन
Nafees carrying a reward of Rs 1 lakh killed in an encounter in Shamli
शामली में एक लाख का इनामी बदमाश ढेर - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के शामली जिले की कांधला पुलिस के साथ गांव भभीसा के जंगल में शनिवार सुबह हुई मुठभेड़ में एक लाख रुपये का इनामी हिस्ट्रीशीटर बदमाश नफीस मारा गया। उस पर लूट, गैंगस्टर, जानलेवा हमले और नकली करेंसी समेत 34 मुकदमे दर्ज थे। वह तीन मामलों में वांछित चल रहा था।

Nafees carrying a reward of Rs 1 lakh killed in an encounter in Shamli
शामली में एक लाख का इनामी बदमाश ढेर - फोटो : अमर उजाला

एसपी एनपी सिंह ने बताया कि कांधला पुलिस भभीसा चौकी पर चेकिंग कर रही थी। उसी समय बाइक पर दो संदिग्ध लोगों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो वे पुलिस टीम पर फायर करते हुए भाग निकले। इसके बाद पुलिस ने पीछा किया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। 

Nafees carrying a reward of Rs 1 lakh killed in an encounter in Shamli
शामली में एक लाख का इनामी बदमाश ढेर - फोटो : अमर उजाला

अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसका साथी मौके से भाग गया, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। एसपी ने बताया मारा गया बदमाश नफीस कांधला के मोहल्ला खेल का निवासी था और थाने का हिस्ट्रीशीटर था। उस पर 34 मुकदमे दर्ज थे। उसके कब्जे से बाइक, पिस्टल, तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Nafees carrying a reward of Rs 1 lakh killed in an encounter in Shamli
शामली में एक लाख का इनामी बदमाश ढेर - फोटो : अमर उजाला

पुलिस अधीक्षक, शामली एनपी सिंह ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान बदमशों की तरफ से फायरिंग में कांधला थाना प्रभारी सतीश कुमार बल-बल बचे हैं। उनकी बुलेट प्रूफ जैकेट पर गोली लगी है। थाना कांधला पुलिस की प्रभावी कार्रवाई में 1,00,000 रुपये के इनामी व हिस्ट्रीशीटर अपराधी नफीस पुत्र मूदा निवासी मोहल्ला खैल, कस्बा व थाना कांधला, जनपद शामली पुलिस मुठभेड़ के दौरान आत्मरक्षा के लिए की गई फायरिंग में घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां दौरान उपचार उसकी मृत्यु हो गई। 

विज्ञापन
Nafees carrying a reward of Rs 1 lakh killed in an encounter in Shamli
शामली में एक लाख का इनामी बदमाश ढेर - फोटो : अमर उजाला

अभियुक्त नफीस के विरुद्ध कुल 34 आपराधिक मुकदमे पंजीकृत थे, जिनमें हत्या, लूट व जानलेवा हमले जैसे गंभीर अपराधों के तीन मुकदमों में वह वांछित था। मौके से एक पिस्टल .32 बोर, एक खोखा, पांच जिंदा कारतूस, एक तमंचा .315 बोर, दो खोखा कारतूस तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed