फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मानसून ने दी दस्तक : बारिश से खिल उठे किसानों के चेहरे, दिन का तापमान चार डिग्री लुढ़का

Tue, 13 Jul 2021 08:32 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 13 Jul 2021 08:32 PM IST
विज्ञापन
Monsoon: farmers feel relaxed after rain,  temperature in daytime in western up dropped by four degrees
बारिश से जलभराव - फोटो : Amar Ujala Meerut
लंबी प्रतीक्षा के बाद आखिर मानसून ने दस्तक दे दी। सुबह साढ़े दस बजे के लगभग शुरू हुई बारिश दोपहर बारह बजे तक जमकर हुई। बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे। धान, गन्ना और ज्वार की फसल को लाभ हुआ है। पिछले 24 घंटे में बारिश के बाद दिन का पारा चार डिग्री लुढ़क गया। रात का पारा स्थिर रहा। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अगले आठ दिन बारिश लोगों को गर्मी से राहत देगी।


मंगलवार को दिन निकलते ही बादल छाए गए। साढ़े दस बजे शुरू हुुई बारिश साढ़े ग्यारह बजे तक जमकर हुई। बारिश से धान, गन्ना, ज्वार आदि फसलों को लाभ मिला है, बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे है। बारिश के बाद दोपहर मेें दिन का तापमान चार डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया।

 
Monsoon: farmers feel relaxed after rain,  temperature in daytime in western up dropped by four degrees
यूपी में बारिश - फोटो : Amar Ujala Meerut
मंगलवार को दिन का तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। 13 किमी प्रति घंट  हवा चली। पूर्वी यमुना नहर खंड के उपराजस्व अधिकारी अंबुज चौधरी ने बताया कि शहर में दस एमएम बारिश रिकार्ड की गई है। उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय पर अच्छी बारिश हुई है। पूर्वी यमुना से कैराना की ओर कम बारिश रिकार्ड की गई है।

 
Monsoon: farmers feel relaxed after rain,  temperature in daytime in western up dropped by four degrees
शामली में बारिश से जलमग्न हुई सड़कें - फोटो : Amar Ujala Meerut
सरदार बल्लभ भाई कृषि विश्वविद्यालय मेरठ के मृदा विभाग के अध्यक्ष यूपी शाही ने बताया कि मानसून ने जिले में दस्तक दी है। मंगलवार से लेकर अगले 20 जुलाई तक मानसून की बारिश होने की संभावना है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Monsoon: farmers feel relaxed after rain,  temperature in daytime in western up dropped by four degrees
बारिश में गुजरते वाहन व किसान - फोटो : Amar Ujala Meerut
जलालाबाद क्षेत्र में अच्छी बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। सुबह बादलों के साथ आई तेज बारिश से धान की फसल लगा रहे किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई। खेतों में किसानों ने ज्वार और हरा चारे में पानी आने से चारे की फसल लहलहा उठी है।

 
विज्ञापन
Monsoon: farmers feel relaxed after rain,  temperature in daytime in western up dropped by four degrees
गांवों में जलभराव - फोटो : amar ujala
लगभग बारिश लगातार दो से तीन घंटे तक चली। जिससे की खेतों में पूरी तरह पानी भर गया। कस्बे के अंदर भी मेन सड़कों व बाजारों में लगभग दो फुट तक पानी चढ़ गया। कस्बे के सभी बड़े नाले उफान पर आ गए और गली व दुकानों में पानी भर गया। जिसको लोगों ने बाल्टी के सहारे बाहर पानी  निकाला। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed