फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: बिलखती रही दीपक की प्रेमिका, जमकर किया हंगामा, दरोगा ने बताई सच्चाई, आखिर क्यों देर तक दबाया मामला

Tue, 15 Oct 2024 10:59 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 15 Oct 2024 10:59 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के शामली में पुलिस कस्टडी में आत्महत्या के जानकारी लगते ही दीपक की प्रेमिका का बुरा हाल हो गया।

विज्ञापन
Inspector said that he was afraid of losing his uniform, Deepak's girlfriend kept crying and created a ruckus
पुलिस हिरासत में प्रेमी ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला

बिजनौर के मुंडाखेड़ी गांव के दीपक की हत्या की गई या फिर उसने आत्महत्या की? पुलिस इस गुत्थी में उलझ गई है। लेकिन इतना जरूर है कि पूरे मामले में दीपक बिजनौर पुलिसकर्मियों की लापरवाही की भेंट चढ़ गया।



इस घटना के नाै घंटे बाद रिपोर्ट दर्ज हुई। वहीं पुलिस ने नाै घंटे तक मामले को दबाए रखा। एक तरफ दीपक की प्रेमिका बिलख-बिलखकर दरोगा और अपने परिजनों पर प्रेमी की हत्या का आरोप लगाती रही तो वहीं दरोगा ने बताया कि आखिर क्यों उसने इस घटना की जानकारी अधिकारियों को नहीं दी।

Inspector said that he was afraid of losing his uniform, Deepak's girlfriend kept crying and created a ruckus
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

चंडीगढ़ के अंबाला से लेकर शामली तक दीपक ने एक दो नहीं, बल्कि दस से अधिक बार पुलिस को चेतावनी दी थी कि यदि उसे युवती से अलग करने का प्रयास किया तो वह जान दे देगा, पुलिस ने उसकी चेतावनी को अनदेखा किया।

युवती के परिजनों और अन्य ने भी युवक के चेतावनी देने के बयान पुलिस के समक्ष दिए हैं। यदि दीपक फंदे पर खुद लटका तो दरोगा उसका शव खुद ही उतारकर थाने क्यों पहुंच गए। सूचना देकर पुलिस को मौके पर क्यों नहीं बुलाया।

Inspector said that he was afraid of losing his uniform, Deepak's girlfriend kept crying and created a ruckus
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

दरोगा बोला-मैं डर गया था
घर के अंदर दीपक का शव देखकर एक बार तो मैं पूरी तरह से डर गया था। मुझे मेरी वर्दी जाने का डर सता रहा था, इसलिए मैंने पहले जिंदा होने की आशंका के चलते उसे अस्पताल ले जाने की ठानी मगर अन्य लोगों ने मौत की बात कहीं तो उसे सीधे कोतवाली लेकर आ गया। ये बातें दरोगा सुनील कुमार ने बताईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Inspector said that he was afraid of losing his uniform, Deepak's girlfriend kept crying and created a ruckus
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

बताया कि सुबह लड़की का चाचा जागा तो उसने देखा कि कमरे की लाइट बंद है जबकि वे लाइट खोलकर सोए हुए थे। पास से ही दीपक को गायब पाया। उन्होंने सूचना दी। वह कमरे से बाहर आए तो युवक का शव सीढियों पर लगी लोहे की एंगल पर लटका था।

किसी तरह लोगों की मदद से शव को उतारा। उसके जिंदा होने की संभावना को लेकर अस्पताल ले जाना चाहा लेकिन सभी ने कहा कि युवक मर चुका है। जिस पर मैं भाई की कार में शव को लेकर कोतवाली पहुंचा और मामले की जानकारी दी। मेरी गलती रही। शायद मैं युगल को घर पर न ले जाकर कोतवाली ले जाता तो शायद उसकी जान बच सकती थी। मैं जिंदगीभर खुद को माफ नहीं कर सकूंगा।

विज्ञापन
Inspector said that he was afraid of losing his uniform, Deepak's girlfriend kept crying and created a ruckus
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

महिला सिपाही बोली- मुझे जानकारी नहीं
महिला सिपाही अनु ने पुलिस को बताया कि वह घटना के समय लड़की के साथ नीचे के कमरे में सोई हुई थी, जिसके कारण उसे कोई जानकारी नहीं है। बाद में दीपक की मौत की जानकारी जरूर मिली थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed