यूपी के शामली जिले के कांधला क्षेत्र के गांव गढ़ी दौलत में पांच दिन से लापता महिला और उसकी दो बेटियों का मामला अब सनसनीखेज हत्याकांड में बदल गया है। पुलिस पूछताछ में कांधला क्षेत्र के गांव गंगेरू निवासी फारुख ने कबूल किया है कि उसने अपनी पत्नी ताहिरा और दो बेटियों की हत्या कर उनके शव घर के आंगन में दबा दिए।
UP: पति ने की पत्नी और दो बेटियों की हत्या, तीनों को घर के आंगन में दफनाया; पांच दिन बाद हत्याकांड का खुलासा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: विकास कुमार
Updated Wed, 17 Dec 2025 12:06 AM IST
सार
फारुख ने बताया कि उसने पत्नी ताहिरा और बड़ी बेटी आफरीन की गोली मारकर हत्या की, जबकि दूसरी बेटी सहरीन की गला घोंटकर जान ले ली। इसके बाद तीनों शवों को घर के आंगन में शौचालय के लिए पहले से बनाए गए गड्ढे में दबा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन