खाना खाने के दौरान सलाद को लेकर पति का पत्नी से विवाद हो गया। इसके बाद पति ने इस कदर आपा खो दिया कि उसने रात में फावड़े से पत्नी और बेटे पर हमला बोल दिया है। हमले में पत्नी और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं पत्नी ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। अभी बेटे की हालत गंभीर है और उसका इलाज चल रहा है।
ये है मामला
शामली के गांव गोगवान जलालपुर निवासी मुरली का अपनी पत्नी सुदेश से सलाद को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद उसने सोती हुई पत्नी सुदेश पर फावड़े से हमला कर दिया। वहीं उसने अपने बेटे अजय उर्फ रिंकू को भी नहीं बख्शा, जबकि अजय पड़ोस में रामनिवास के घर पर उसके बेटे के साथ चौक में सोया हुआ था। मुरली गुस्से में रामनिवास के घर ही पहुंच गया। मुरली ने पहले चेहरे से चादर हटाकर देखी। इसके बाद अपने बेटे की पहचान करके उस पर फावड़े से हमला कर दिया। वहीं रामनिवास के बेटे ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन, वह भाग निकला। शोर मचाने पर गांव के अन्य लोग भी मौके पर पहुंचे। वहीं घटना के दौरान रात में तेज आंधी के साथ बारिश हो रही थी।
2 of 5
जांच करती पुलिस।
- फोटो : amar ujala
बताया गया कि यह घटना सोमवार रात की है। मुरली शाम के समय खाना खा रहा था। इसी दौरान उसने पत्नी से सलाद देने के लिए कहा, लेकिन पत्नी को सलाद देने में देरी हो गई। इस बात को लेकर मुरली नाराज हो गया और पत्नी सुदेश को उल्टा-सीधा कहने लगा। इसे लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई।
3 of 5
जांच करती पुलिस।
- फोटो : amar ujala
आरोप है कि मुरली ने रात में सोते वक्त पत्नी व बेटे पर फावड़े से हमला बोल दिया। हमले में मां-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं घायल मां-बेटे को अस्पताल ले जाया गया, जहां पर पत्नी सुदेश की मौत हो गई।
4 of 5
जांच करती पुलिस।
- फोटो : amar ujala
वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मुरली घर से फरार हो गया। उधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। आरोपी के रिश्ते के भाई रामनिवास ने तहरीर दी है। थाना प्रभारी नेमचंद ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
5 of 5
आसपास के लोगों से जानकारी करती पुलिस
- फोटो : amar ujala
उधर, एएसपी ओपी सिंह मंगलवार दोपहर में गांव पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों और आरोपी के परिवार वालों से घटना की जानकारी ली।