फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शामली में भाकियू का हंगामा: फरियादियों से अभद्रता के आरोप में आदर्श मंडी थाने पर धरना, जमकर की नारेबाजी

Sat, 13 Sep 2025 03:26 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 13 Sep 2025 03:26 PM IST
सार

शामली में आदर्श मंडी थाना प्रभारी पर फरियादियों से अभद्रता के आरोप लगाते हुए भाकियू कार्यकर्ताओं ने थाने के बाहर जमकर हंगामा किया। प्रदेश उपाध्यक्ष कपिल खाटियान ने चेतावनी दी कि जल्द कार्रवाई न हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

विज्ञापन
BKU protest at Adarsh Mandi Police Station in Shamli, SHO accused of misbehaving with complainants
शामली में भाकियू का धरना - फोटो : अमर उजाला

आदर्श मंडी थाना क्षेत्र में शनिवार को उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब बड़ी संख्या में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के कार्यकर्ता और पदाधिकारी थाने पर पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि थाना प्रभारी आए दिन थाने पर पहुंचने वाले फरियादियों के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हैं। इतना ही नहीं, विरोध जताने पर उन्हें सलाखों के पीछे डालने की धमकी भी दी जाती है। इससे आम जनता थाने में अपनी समस्या लेकर आने से डरने लगी है।

BKU protest at Adarsh Mandi Police Station in Shamli, SHO accused of misbehaving with complainants
शामली में भाकियू का धरना - फोटो : अमर उजाला

भाकियू कार्यकर्ताओं का कहना था कि थाना पुलिस की यह कार्यशैली लोकतंत्र और न्याय व्यवस्था के खिलाफ है। जनता की सेवा और सुरक्षा के लिए बैठे अधिकारियों का ऐसा व्यवहार बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। थाने के बाहर धरना देते हुए कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और थाना प्रभारी को हटाने की मांग की।

BKU protest at Adarsh Mandi Police Station in Shamli, SHO accused of misbehaving with complainants
शामली में भाकियू का धरना - फोटो : अमर उजाला

इस मौके पर भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष कपिल खाटियान ने कहा कि किसानों और आम नागरिकों की आवाज उठाना संगठन की जिम्मेदारी है। यदि थाना प्रभारी इसी तरह फरियादियों से दुर्व्यवहार करते रहे तो लोग न्याय के लिए कहां जाएंगे? उन्होंने चेतावनी दी कि अगर पुलिस प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई कर थाना प्रभारी को हटाया नहीं, तो संगठन आंदोलन को जिलेभर में तेज करेगा और फिर इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
BKU protest at Adarsh Mandi Police Station in Shamli, SHO accused of misbehaving with complainants
शामली में भाकियू का धरना - फोटो : अमर उजाला

धरने के दौरान कार्यकर्ताओं ने कई घंटे तक थाने पर डटे रहकर नारेबाजी की। मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन की टीम ने समझाने की कोशिश की, लेकिन कार्यकर्ता अपनी मांगों पर अड़े रहे। इस बीच थाने के आसपास आमजन और दुकानदारों की भीड़ जमा हो गई, जिससे माहौल गर्माता चला गया।

विज्ञापन
BKU protest at Adarsh Mandi Police Station in Shamli, SHO accused of misbehaving with complainants
शामली में भाकियू का धरना - फोटो : अमर उजाला

अंत में प्रशासन ने भाकियू पदाधिकारियों को आश्वासन दिया कि मामले की जांच की जाएगी और उच्च अधिकारियों को इसकी रिपोर्ट भेजी जाएगी। हालांकि कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट कहा कि जब तक ठोस कार्रवाई नहीं होती, उनका आंदोलन रुकने वाला नहीं है। इस धरने के चलते थाने के आसपास सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई और पुलिस बल तैनात किया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed