{"_id":"689b122c54b61d13de070e81","slug":"shamli-murder-case-wife-marries-her-lover-after-aslam-murder-made-a-plan-six-days-ago-and-took-his-life-2025-08-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: असलम के कत्ल के बाद पत्नी का प्रेमी के साथ ये काम करने का था प्लान, छह दिन पहले बनाई योजना और मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: असलम के कत्ल के बाद पत्नी का प्रेमी के साथ ये काम करने का था प्लान, छह दिन पहले बनाई योजना और मार डाला
Tue, 12 Aug 2025 03:36 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 12 Aug 2025 03:36 PM IST
सार
शामली हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। छह दिन पहले ही हत्या की योजना बनाई और असलम को मार डाला। इद्दत पूरी होने पर आरोपी पत्नी प्रेमी इंतजार के साथ निकाह करने की तैयारी में थी।
विज्ञापन
Shamli Murder
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली के कांधला निवासी असलम को मौत के घाट उतारने की योजना दो बार पहले भी बनाई गई थी, लेकिन वह बच गया। इस बार छह दिन पहले योजना बनाई और आरोपियों ने हत्या को अंजाम दिया। आरोपी इंतजार और असलम के बीच दोस्ती थी और घर पर आना-जाना था।
कैराना में असलम की हत्या में गिरफ्तार आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पत्नी से प्रेम संबंध का विरोध करने पर असलम की हत्या
कांधला निवासी असलम (32) की कैराना क्षेत्र स्थित बाग में ले जाकर गला रेतकर हत्या की गई थी। शव रविवार सुबह मिला था। पुलिस ने रात में हत्याकांड का खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी आसमीन, भाई हारुन और प्रेमी इंतजार को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस का दावा है कि पत्नी से प्रेम संबंध का विरोध करने पर असलम की हत्या की गई।
कांधला निवासी असलम (32) की कैराना क्षेत्र स्थित बाग में ले जाकर गला रेतकर हत्या की गई थी। शव रविवार सुबह मिला था। पुलिस ने रात में हत्याकांड का खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी आसमीन, भाई हारुन और प्रेमी इंतजार को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस का दावा है कि पत्नी से प्रेम संबंध का विरोध करने पर असलम की हत्या की गई।
कैराना कोतवाली में पति की हत्या के षड़यंत्र में शामिल आरोपी पत्नी
- फोटो : पुलिस
एसपी रामसेवक गौतम ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि असलम और इंतजार के बीच गहरी दोस्ती थी। छह साल से इंतजार का असलम के घर आना जाना था। इसी बीच पत्नी से प्रेम संबंध बन गए। कुछ समय पहले असलम को इसकी जानकारी हुई तो उसने पत्नी को रोका।
विज्ञापन
विज्ञापन
मृतक असलम का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसको लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। प्रेम संबंध में बाधक बनने पर आसमीन ने अपने प्रेमी इंतजार पर पति को रास्ते से हटाने का दबाव बनाया। उधर, इंतजार और असलम के साले हारुन के बीच दोस्ती थी। हारुन ज्यादातर कांधला में इंतजार के साथ रहता था।
विज्ञापन
कांधला में विलाप करते मृतक असलम के परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इंतजार को पता था कि हारुन अपनी बहन आसमीन के प्रेम विवाह करने के चलते असलम से क्षुब्ध है। इसके चलते इंतजार ने हारुन को अपने साथ मिलाया और छह दिन पहले हत्या की योजना बनाई। इससे पूर्व भी दो बार आरोपियों ने असलम की हत्या की योजना बनाई थी।