शाहजहांपुर के तिलहर थाना क्षेत्र में एक महिला ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस की कार्रवाई से घबराए पति ने उसका शव एक सूटकेस में पैक कर दिया। रातभर उसके पास बैठा रहा। शव ठिकाने लगाने से पहले ही सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पोस्टमॉर्टम में हैंगिंग से मृत्यु की पुष्टि हुई है।
मोहल्ला पक्का कटरा निवासी अशोक कुमार की 35 वर्षीय पत्नी सविता घरों में कामकाज करती थी। अशोक एक बैंक में वसूली का काम करता है। वह गोरक्षक संघ का नगर महामंत्री भी है। पुलिस की पूछताछ में अशोक ने बताया कि शनिवार रात वह मोहल्ले में आई एक बरात देखने चला गया था। इसी बीच सविता ने आत्महत्या कर ली। वह रात करीब एक बजे लौटकर आया तो घर की चौखट पर सविता को फंदे से लटका देखा। यह देख उसके होश उड़ गए।
यह भी पढ़ें- बच्ची को जिंदा दफनाने की कोशिश: शाहजहांपुर में दो महिलाओं ने नवजात को गड्ढे में डाला, फिर किया खौफनाक काम
2 of 5
पुलिस अफसरों ने किया मौका मुआयना
- फोटो : अमर उजाला
सुबह करीब दस बजे सीओ तिलहर ज्योति यादव, थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस की पूछताछ में अशोक ने पूरी बात बताई। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि महिला के परिजनों को सूचना दे दी गई है। सीओ ज्योति यादव ने बताया कि महिला के परिजन अलीगढ़ के रहने वाले हैं। सूचना पर वे लोग आ गए हैं। अभी उन्होंने कोई तहरीर नहीं दी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट व तहरीर के मुताबिक आगे की कार्रवाई की जाएगी।
3 of 5
अशोक, मृतका सविता का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
बेटे को है ब्लड कैंसर, इलाज में लगाए रुपये
सविता की अशोक से 2010 में शादी हुई थी। बड़ी बेटी संध्या 14 साल की है। छोटा बेटा अमन आठ और रोहित तीन साल का है। अमन को ब्लड कैंसर है। इसको लेकर सविता काफी परेशान रहती थी। उसके उपचार में काफी रुपये लगा चुकी थी। आसपास के लोगों ने बताया कि अशोक एक निजी बैंक के लिए वसूली का कार्य करता है। उसका पत्नी से विवाद होता रहता था। इससे वह परेशान रहती थी। आशंका है कि इसी वजह से उसने यह कदम उठाया। पुलिस के मुताबिक महिला मानसिक रूप से काफी परेशान थी। वह पहले भी आत्मघाती कदम उठा चुकी है।
4 of 5
इसी सूटकेस में पैक किया था शव
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस की कार्रवाई से घबरा गया था अशोक
पुलिस के मुताबिक, पत्नी के आत्महत्या करने के बाद अशोक काफी घबरा गया था। उसे लगा कि पुलिस उसे जेल भेज देगी। उसने बच्चों और मां को भी चुप करा दिया था। रात में शव ठिकाने लगाने की सोचता रहा, लेकिन पुलिस रास्ते में न पकड़ ले, इसको लेकर बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पाया।
5 of 5
एसपी राजेश द्विवेदी
- फोटो : अमर उजाला
प्रथम दृष्टया महिला ने की आत्महत्या- एसपी
एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि प्रथम दृष्टया महिला के आत्महत्या करने की बात सामने आई है। इसकी तस्दीक बच्चों ने भी की है। इसके बावजूद संदेह के आधार पर पोस्टमॉर्टम कराया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।