शाहजहांपुर के खुटार क्षेत्र के गांव पिपरिया भागवंत निवासी गुड़िया सोशल मीडिया पर अपने हुनर से धमाल मचा रही हैं। उनके यू-ट्यूब व फेसबुक पर करीब छह मिलियन फॉलोअर्स हैं। गुड़िया सब्जियों की ड्रेस सिलने के बाद उसे पहनती हैं। इसके बाद गानों पर डांस कर सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करती हैं। उनका दावा है कि वर्तमान में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए हर माह करीब एक लाख रुपये कमा रही है।
UP: सब्जियों की ड्रेस बनाकर सोशल मीडिया पर छाई गुड़िया, एक महीने की कमाई जान हैरान रह जाएंगे
आशुतोष कुमार शुक्ला, संवाद न्यूज़ एजेंसी, खुटार (शाहजहांपुर)
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 20 Jan 2025 06:15 PM IST
सार
सोशल मीडिया ने कई हुनरमंदों को पहचान दी है। शाहजहांपुर के खुटार क्षेत्र में रहने वाली गुड़िया ने भी अपने हुनर से सोशल मीडिया पर नाम कमाया है। यू-ट्यूब व फेसबुक पर उनके करीब छह मिलियन फॉलोअर्स हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन