फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP News: चित्रकार डॉ. मोहम्मद कमर ने रंगों से उकेरी मानवीय संवेदना, विदेशों में भी पसंद की जा रहीं पेटिंग्स

Sun, 19 Jan 2025 10:19 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 19 Jan 2025 10:19 AM IST
सार

शाहजहांपुर के चित्रकार डॉ. मोहम्मद कमर पिछले 30 वर्षों से कला की साधना कर रहे हैं। वह अब तक करीब 500 पेंटिग्स बना चुके हैं। विदेशों में भी उनकी पेंटिंग्स आर्ट गैलरी की शोभा बढ़ा रही हैं। 

विज्ञापन
artist Mohammad Qamar carved human emotions with colours in shahjahanpur
चित्रकार मोहम्मद कमर की पेंटिंग - फोटो : मोहम्मद कमर

शाहजहांपुर के मशहूर चित्रकार डॉ. मोहम्मद कमर की कला आकृतियां सिर्फ अपने देश में नहीं, बल्कि विदेशों में भी खूब पसंद की जा रही हैं। उनके बनाए चित्र पांच देशों की आर्ट गैलरी की शोभा बढ़ा रहे हैं। मानवीय संवेदना पर चित्र बनाने वाले कमर की पेटिंग को 80 हजार रुपये में फ्रांस के नागरिक ने खरीदी थी। वह अभी तक देश-विदेश की 80 से अधिक कला प्रदर्शनियों में शिरकत कर चुके हैं।

artist Mohammad Qamar carved human emotions with colours in shahjahanpur
मोहम्मद कमर की पेंटिंग्स - फोटो : मोहम्मद कमर
मूलत: रायबरेली के नसीराबाद के रहने वाले डॉ. मोहम्मद कमर वर्ष 2006 में शाहजहांपुर में आए और यहीं बस गए। स्वामी धर्मानंद सरस्वती इंटर कॉलेज में कला प्रवक्ता पद पर कार्यरत डॉ. कमर की चित्रकला में मानवीय संवेदना और प्रकृति प्रेम नजर आता है। 
artist Mohammad Qamar carved human emotions with colours in shahjahanpur
Painting - फोटो : मोहम्मद कमर
वह पेटिंग में मानवीय संवेदना और प्रकृति की सुंदरता को चित्रित करते हैं। अब तक करीब पांच सौ पेटिंग बनाने वाले कमर की सबसे महंगी पेटिंग 80 हजार रुपये में बिकी है। इसे मुंबई में कला प्रदर्शनी के दौरान फ्रांस से आए नागरिक ने आर्ट गैलरी के लिए खरीदा था। यह पेटिंग महिला सशक्तीकरण पर आधारित थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
artist Mohammad Qamar carved human emotions with colours in shahjahanpur
पेंटिंग बनाते मोहम्मद कमर - फोटो : अमर उजाला
कमर बताते हैं कि फ्रांस के अतिरिक्त बांग्लादेश, जर्मनी, इंग्लैंड, अमेरिका आदि में उनके बनाए चित्र आर्ट गैलरी की शोभा बढ़ा रहे हैं। मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, गोवा, लखनऊ, जयपुर में उनके बनाए चित्र पसंद किए गए।
विज्ञापन
artist Mohammad Qamar carved human emotions with colours in shahjahanpur
चित्रकार मोहम्मद कमर - फोटो : अमर उजाला
कलाकार खरीदते चित्र, कला पर ही खर्च कर देते रुपये
जनपद रत्न से सम्मानित मोहम्मद कमर ने बताया कि कला प्रदर्शनी में पेटिंग को लेकर खुद जाते हैं। जहां नहीं पहुंच पाते। वहां कोरियर के जरिये भेजे जाते हैं। चित्रों को कलाकार और आमजन पसंद करते हैं। चित्रों से आने वाली आय को कला पर ही खर्च करते हैं। कमर के पिता मोहम्मद तौकीर भी बड़े चित्रकार थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed