फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: ससुरालवालों ने मदद की, फैमिली ने नहीं; कर्ज में डूबे दंपती ने 13 पेज के सुसाइड नोट में लिखा दर्द

Fri, 29 Aug 2025 04:34 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 29 Aug 2025 04:34 PM IST
सार

शाहजहांपुर में चार साल के बेटे को जहर देकर आत्महत्या करने वाले दंपती कर्ज और सूदखोरों से परेशान थे ही, उनके परिवार से भी रिश्ते ठीक नहीं थे। सुसाइड नोट से इसका खुलासा हुआ है। वहीं, सुसाइड नोट में जिन तीन सूदखोरों का नाम लिखा है, उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 

विज्ञापन
Shahjahanpur suicide case In-laws helped not family couple wrote their pain in suicide note
Shahjahanpur suicide case - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

शाहजहांपुर में हैंडलूम कारोबारी सचिन ग्रोवर और उनकी शिवांगी ने 13 पेज के सुसाइड नोट में सिलसिलेवार आत्महत्या करने की वजह को लिखा है। उन्होंने सूदखोरों के दबाव को बताया है, साथ ही परिवार की तरफ से मिली दुश्वारियों को भी लिखा है। पूरे नोट में उनकी जिंदगी और दिक्कतों का मर्म छिपा है। सचिन ग्रोवर के अपने भाइयों से संबंध बेहतर नहीं थे। इसका खुलासा उनके सुसाइड नोट में हुआ है। 



सूदखोरों व कर्ज से परेशान होकर रोजा थाना क्षेत्र की दुर्गा एन्क्लेव कॉलोनी में मासूम बेटे को जहर पिलाकर सचिन ग्रोवर और उनकी पत्नी ने मंगलवार रात आत्महत्या कर ली थी। सचिन की सास ने मामले में तीन सूदखोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। तीनों पर आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने और धमकाने का आरोप है। जांच के दौरान पुलिस को 13 पेज का सुसाइड नोट मिला है। 

संबंधित खबर-  UP: 'डोंट हेट मी प्लीज...मैनेज कर लेना', बेटे और पति संग जान देने वाली शिवांगी ने नोट में लिखी ये भावुक बातें

Shahjahanpur suicide case In-laws helped not family couple wrote their pain in suicide note
दंपती का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

सचिन ने सुसाइड नोट में लिखा है कि लॉकडाउन में मेरे ऊपर बैंक का कर्ज हो गया था। ससुराल का घर, जेवर सब गिरवी पड़ गया था। नीलामी की नौबत आने पर सास, ससुर, साले और पत्नी ने साथ दिया, जबकि मेरी फैमिली ने नहीं। भाई गौरव ने ऐसा प्रेशर बनाया कि घर बिक जाए। उसके पास पूरी पावर थी घर बेचने की, क्योंकि घर उसके नाम पर था। माता जी भी उन्हीं की तरफ प्रभावित थीं। 

Shahjahanpur suicide case In-laws helped not family couple wrote their pain in suicide note
दंपती का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सचिन ने लिखा कि कर्जा होने के बावजूद हमें घर खरीदना पड़ा। इसके लिए लोन लेना पड़ा। इसकी मासिक किस्त एक लाख 20 हजार रुपये थी। इतना ही नहीं मेरी बीवी और बच्चे को क्यूं परेशान किया, उनका कोई लेनादेना नहीं था। सब मेरी बीवी पर दबाव बना रहे थे। 

संबंधित खबर- बेटे संग दंपती ने दी जान: शिवांगी ने लिखा- सॉरी मां, सचिन का किया सबको भुगतना होगा, 13 पेज का लिखा सुसाइड नोट
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Shahjahanpur suicide case In-laws helped not family couple wrote their pain in suicide note
आरोपी विक्की बग्गा, देवांश खन्ना और शैंकी आनंद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

शैकी आनंद का मेरी मौत में सबसे बड़ा हाथ
सुसाइड नोट में लिखा है कि शैकी आनंद जो मेरा दोस्त है, मेरी मौत और मेरे परिवार की मौत में उसका सबसे बड़ा हाथ है। मैं उससे ब्याज पर पैसा लेता था। 30 प्रतिशत महीने तक पे करता था। तीन गुना रुपया देने के बाद भी जब रियायत नहीं की तो मैं परेशान होता था। इस पर वह और कर्ज अपने दोस्तों से दिलवा देता था। बाद में वही प्रेशर बनाकर निकलवा भी लेता था। मेरी मजबूरी का फायदा बहुत आसानी से उठा रहा था। मेरे शैंकी से अच्छे संबंध थे। मुझे ऐसा कभी नहीं लगा कि ये मेरे पीछे सबको भड़काता है। मैंने सबके रुपये वापस किए, बावजूद इसके सबको भड़काया। 

संबंधित खबर- UP: मासूम को कोल्डड्रिंक में दिया जहर... फिर कारोबारी ने पत्नी संग इसलिए दी जान; शाहजहांपुर केस की पूरी कहानी

विज्ञापन
Shahjahanpur suicide case In-laws helped not family couple wrote their pain in suicide note
पत्नी के साथ कारोबारी का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

सुसाइड नोट में लिखा है कि आर्थिक कमाई बढ़ाने के लिए मैं हरियाणा से शराब लाकर बेचता था, जिसका रुपया ये फाइनेंस करते थे। उन्होंने मुझसे से खूब रुपया कमाया। मेरी गलती पकड़े जाने पर मैंने दो महीने का समय मांगा तो मुझे मारते थे और परिवार को फंसाने की धमकी देते थे। मेरे रिश्तेदार, मेरी सास को फंसाने की धमकी दे रहे थे। दिल का दौरा पड़ने के बावजूद शैंकी ने समय नहीं दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed