फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   history-sheeter shot three brothers one died in Shahjahanpur

UP News: शाहजहांपुर में हिस्ट्रीशीटर ने तीन सगे भाइयों को मारी गोली... एक की मौत; बीचबचाव करने पर ली जान

Tue, 29 Apr 2025 02:11 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 29 Apr 2025 02:11 PM IST
सार

शाहजहांपुर में सोमवार की रात एक हिस्ट्रीशीटर ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। उसने बीचबचाव करने पर युवक और उसके दो भाइयों को गोली मार दी। युवक की मौत हो गई। उसके भाइयों का उपचार चल रहा है। 

विज्ञापन
history-sheeter shot three brothers one died in Shahjahanpur
एसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर में सोमवार की रात चौक कोतवाली क्षेत्र के अजीजगंज में हिस्ट्रीशीटर ने तीन सगे भाइयों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग में घायल युवक कमलेश ने दम तोड़ दिया है। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। गोली से घायल दो अन्य भाइयों का इलाज चल रहा है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है लेकिन वह अभी तक पकड़ा नहीं गया है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: नोटिस में 15 दिन का समय...दो दिन में ही चला दिया बुलडोजर, भाजपा नेता की मार्केट के ध्वस्तीकरण में नया मोड़
विज्ञापन


अजीजगंज के रहने वाले कमलेश सूरी ट्रांसपोर्ट में नौकरी करते थे। सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे वह सूरी ट्रांसपोर्ट से घर लौट रहे थे। रास्ते में चुंगी के पास अजीजगंज का ही शेरू किसी से विवाद कर रहा था। कमलेश ने बीच-बचाव का प्रयास किया तो शेरू ने तलवार से उसके चेहरे पर वार कर दिया। इसके बाद तमंचे से पेट में गोली मार दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

history-sheeter shot three brothers one died in Shahjahanpur
घायल अखिलेश - फोटो : अमर उजाला
शोर-शराबा सुनकर कमलेश के भाई अखिलेश और जितेंद्र मौके पर आ गए। उन लोगों को देखकर शेरू ने अखिलेश और जितेंद्र के पेट में भी गोली मार दी। इससे सनसनी फैल गई। इस बीच आरोपी ने अपने पिकअप वाहन में आग लगा दी। लोगों के एकत्र होने पर आरोपी मौके से भाग गया। 
 

history-sheeter shot three brothers one died in Shahjahanpur
परिजनों से जानकारी करते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
घायलों का राजकीय मेडिकल कॉलेज में में भर्ती कराया गया। कमलेश की हालत काफी गंभीर होने पर उसे रेफर किया गया। एंबुलेंस से उसे लखनऊ ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। कमलेश के शव का लखनऊ में ही पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। शाम तक शव यहां लाया जाएगा। 

history-sheeter shot three brothers one died in Shahjahanpur
एसपी राजेश द्विवेदी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस अभी तक आरोपी शेरू को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पुलिस ने शेरू समेत चार लोगों के खिलाफ चौक कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस की तीन टीमें उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रहीं हैं। कमलेश के घर के बाहर पुलिस तैनात की गई है।

history-sheeter shot three brothers one died in Shahjahanpur
परिजनों ने रोकी एंबुलेंस - फोटो : अमर उजाला
सोमवार की रात मामूली विवाद में गोलीकांड से हर कोई स्तब्ध रह गया। शेरू और उसके साथ चाचा रामकिशोर किसी युवक को मार रहे थे। तभी कमलेश ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया था। शेरू ने उसकी जान ले ली। गोली मारकर उसके भाइयों को भी घायल कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed