सिपाही शाहरुख के साथ हुई घटना जिसने भी देखी, वह अंदर तक कांप गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पुल से नीचे उतरते ही चाइनीज मांझा सिपाही के गले में कस गया था। उसने चलती बाइक पर ही मांझे को हाथ से हटाने का प्रयास किया, लेकिन वह अंदर तक धंसता चला गया। गला कटने के बाद वह बाइक समेत सड़क पर गिर गए। कुछ देर छटपटाने के बाद उनकी मौत हो गई।
रुह कंपा देंगी ये तस्वीरें: खून से नहा गई सिपाही शाहरुख की बाइक, गले से हटाया मांझा और फूट पड़ा लहू का फव्वारा
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 11 Jan 2025 09:40 PM IST
सार
विभागीय काम से राजकीय मेडिकल कॉलेज जा रहे शाहरुख ने सपने में भी ऐसे भीषण हादसे की कल्पना नहीं की होगी। अजीजगंज के लोगों ने भी जो भयावह दृश्य देखा, उसे वे भी जल्द भूल नहीं पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन