फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गुरुकुल में छात्र की मौत: हादसा नहीं, हत्या है... पोस्टमार्टम रिपोर्ट से बड़ा खुलासा, तीन आचार्य हिरासत में

Thu, 10 Jul 2025 10:38 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 10 Jul 2025 10:38 AM IST
सार

Shahjahanpur Student Death Case: तिलहर के गुरुकुल में छात्र अनुराग की मौत के मामले में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से चौंकाने वाला खुलासा हुआ है, जिससे पूरे मामले की जांच अब हत्या की ओर मुड़ गई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में अनुराग के सिर पर भारी वस्तु से प्रहार किए जाने की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन
gurukul students death is murder Postmortem report revealed in shahjahanpur
बेटे की मौत से मां का रो-रोकर बुरा हाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

शाहजहांपुर के तिलहर थाना क्षेत्र के गांव रुद्रपुर स्थित गुरुकुल महाविद्यालय के छात्र अनुराग की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सिर पर भारी वस्तु से प्रहार किए जाने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने प्रथमदृष्टया हत्या की घटना मानते हुए बुधवार को करीब एक घंटे तक गहन छानबीन की। 26 छात्रों को थाने में लाकर पूछताछ की गई। तीन आचार्यों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस ने घटनास्थल से मिले डंडे व गमले आदि कब्जे में लिए हैं। 



कन्नौज जिले के छिबरामऊ थाना क्षेत्र के गांव रामखेड़ा निवासी ब्रजेश सिंह यादव का 13 वर्षीय बेटा अनुराग तिलहर थाना क्षेत्र के रुद्रपुर गांव स्थित गुरुकुल महाविद्यालय में कक्षा छह का छात्र था। मंगलवार को उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर परिजन पहुंचे तो उन्हें शव राजकीय मेडिकल कॉलेज में मिला। उसके कान व नाक से खून बह रहा था। देर रात में छात्र की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आई तो उसमें सिर पर भारी चीज से प्रहार व गर्दन के पास चोट की पुष्टि हुई। 

संबंधित खबर- गुरुकुल में छात्र की मौत: अनुराग ने फोन पर कहा था- पापा अकेले आना... कुछ बताना है, पहुंचे तो मिली लाश
 

gurukul students death is murder Postmortem report revealed in shahjahanpur
पुलिस अधिकारियों ने किया घटनास्थल का निरीक्षण - फोटो : पुलिस विभाग
रिपोर्ट आने के बाद पुलिस सक्रिय हो गई। बुधवार को एसपी राजेश द्विवेदी और एसपी देहात भांवरे दीक्षा अरुण पुलिस बल के साथ दोबारा से महाविद्यालय पहुंचे। पुलिस ने  विद्यालय स्टाफ व छात्रों से वार्ता की। पुलिस ने छात्र का बक्सा अपने कब्जे में लिया। उन्हें एक कपड़ा खून से सना मिला। इसके साथ ही एक डंडा व एक टूटा डंडा भी मिला है। 
gurukul students death is murder Postmortem report revealed in shahjahanpur
पुलिस अधिकारियों ने किया घटनास्थल का निरीक्षण - फोटो : पुलिस विभाग
करीब एक घंटे तक पुलिस ने गहनता से  पड़ताल  की। एसपी के निर्देश पर  पुलिस ने विद्यालय के 26 छात्रों को कोतवाली में लाकर बंद कमरे में अलग-अलग पूछताछ  कर  वापस भेज दिया है। उसके बाद अनुराग के बगल में सोने वाले छात्रों से विद्यालय में एसपी देहात व सीओ ज्योति यादव ने काफी देर तक पूछताछ की है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
gurukul students death is murder Postmortem report revealed in shahjahanpur
अनुराग का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

लगातार तीन दिन की कॉल, बात नहीं कराई गई
अनुराग से उसके परिजनों की पिछले तीन दिन से लगातार बात नहीं कराई गई। पिता ने बताया कि छह से आठ जुलाई को उनकी पत्नी ने रात आठ से साढ़े आठ बजे के बीच बेटे से बात करने के लिए महाविद्यालय के प्रणव को कॉल की थी। आमतौर पर वही बात कराते थे, लेकिन कॉल को काट दिया गया। घटना के बाद आपत्ति जताने पर कॉल नहीं आने की बात कही गई। संबंधित की कॉल डिटेल भी खंगाली जाए।

विज्ञापन
gurukul students death is murder Postmortem report revealed in shahjahanpur
बेटे की मौत पर रोते पिता व परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शिक्षक या बच्चे ने वार कर बेटे की हत्या की
गुरुकुल महाविद्यालय के छात्र अनुराग का बुधवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया है। पिता ब्रजेश यादव ने अंदेशा जताया कि शिक्षक या बच्चे ने सिर पर वार कर हत्या कर दी। घटना के बाद भतीजे सोनू व माधव को साथ ले गए। बोले कि अब बच्चों को विद्यालय में नहीं पढ़ाएंगे। मंगलवार को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजन शव को अपने साथ ले गए थे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed