{"_id":"6a97242e29ff601c1a0d5806","slug":"the-issue-was-resolved-only-after-a-protest-was-staged-in-a-semi-naked-state-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-183327-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: अर्धनग्न होकर किया प्रदर्शन, तब हो सका समस्या का समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: अर्धनग्न होकर किया प्रदर्शन, तब हो सका समस्या का समाधान
विज्ञापन
पुवायां में प्रदर्शन करते भाकियू लोकशक्ति के कार्यकर्ता। संवाद
पुवायां। गांव उदना में अनिल कुमार त्रिवेदी के खेत में नाली का पानी छोड़ने से फसल खराब होने और कई बार शिकायत करने पर भी कार्रवाई न होने से नाराज भाकियू लोकशक्ति के कार्यकर्ताओं ने राजीव चौक पर अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। इसके बाद अधिकारियों की नींद खुली और समस्या का समाधान कराया गया।
जिलाध्यक्ष सुभाष चंद्र मिश्रा के नेतृत्व में मंगलवार को कई कार्यकर्ता डाक बंगला परिसर में एकत्र हुए। जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से कहा कि अनिल त्रिवेदी के खेत में गंदा पानी भर रहा है, इससे उसकी फसल खराब हो रही है और नुकसान उठाना पड़ रहा है।
समस्या का समाधान कराने के लिए कई बार ज्ञापन दिए, जांच और राजीनामा भी हुआ, गंदा पानी अब भी खेत में भर रहा है। परेशान होकर आंदोलन करना पड़ रहा है।
पंचायत के बाद सभी कार्यकर्ता डाक बंगला से अर्धनग्न होकर राजीव चौक पर प्रदर्शन करने के लिए चल दिए। सूचना पर तहसीलदार अनगराज और थाना प्रभारी आरके रावत ने मौके पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं को रोका और समस्या समाधान कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
इसके बाद तहसीलदार, थाना प्रभारी और बीडीओ समस्या का समाधान कराने के लिए गांव पहुंचे। खेत के पास नाली की खोदाई शुरू होने पर आंदोलन समाप्त कर दिया गया।
--
पहले मिले प्रार्थनापत्रों पर टीम भेजी गई थी। बजट नहीं होने के कारण निस्तारण नहीं हो पा रहा था। बजट अब भी नहीं आया है, लेकिन समस्या को देखते हुए कार्य शुरू करा दिया गया है।
-सदानंद सरोज, एसडीएम पुवायां
--
गांव उदना में नाली को लेकर विवाद चल रहा है। जिसका राजस्व, पुलिस और ब्लॉक की संयुक्त टीम ने निस्तारण करा दिया है। पैमाइश के बाद खोदाई शुरू हो गई है। 10 से 15 दिन में नाली बनकर तैयार हो जाएगी।
-आरपी राना, बीडीओ पुवायां