फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Temperature drops by three degrees due to 21 mm of rainfall.

Shahjahanpur News: 21 मिमी बारिश से तापमान में तीन डिग्री गिरावट

Wed, 02 Sep 2026 12:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Temperature drops by three degrees due to 21 mm of rainfall.
कवि तिराहा पर दिन में रहा जलभराव। संवाद
शाहजहांपुर। सोमवार देर रात से मंगलवार दोपहर तक हुई बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया। रातभर हुई बारिश के बाद मंगलवार को दिन का तापमान करीब तीन डिग्री सेल्सियस तक नीचे आ गया। इससे कई दिनों से पड़ रही उमस और गर्मी से लोगों को राहत मिली। दोपहर तक रुक-रुककर बूंदाबांदी होती रही। अगले दिनों में भी बारिश होने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन

सोमवार रात करीब डेढ़ बजे बारिश शुरू हुई, जो मंगलवार सुबह तक जारी रही। इसके बाद दोपहर तक रुक-रुककर हल्की बूंदाबांदी होती रही। बारिश के कारण मौसम सुहावना हो गया और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि मंगलवार को कुल 21 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। सोमवार को अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस था। इस तरह एक दिन में अधिकतम तापमान में 2.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 2.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
वायुदाब में गिरावट से फिर बन रहे बारिश के आसार

मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह के अनुसार, वायुदाब में करीब 22 मिलीबार की गिरावट दर्ज की गई है। उत्तरी-पूर्वी हवाएं चल रही हैं। वातावरण में बने मौसमी बदलाव के कारण आने वाले दिनों में भी बारिश के आसार हैं। बारिश का दौर जारी रहने पर तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।

--
जनजीवन प्रभावित

बारिश के कारण शहर में कई स्थानों पर जलभराव और कीचड़ की स्थिति बन गई। रेलवे स्टेशन रोड पर नाला निर्माण के लिए की गई खोदाई के चलते जलभराव से यात्रियों को परेशानी हुई। रोडवेज बस स्टैंड से कचहरी जाने वाली सड़क पर कीचड़ फैल गया। कवि तिराहा, शहीद अहमद उल्ला शाह मजार से टाउनहॉल जाने वाली सड़क, रंगीन चौपाल, महमंद हद्दफ और अंटा चौराहा समेत कई स्थानों पर पानी जमा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed