फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP Weather Update: बरेली समेत आसपास के जिलों में बारिश, तीन दिन कोहरे का ऑरेंज अलर्ट, इस तारीख तक स्कूल बंद

Thu, 16 Jan 2025 12:12 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 16 Jan 2025 12:12 PM IST
सार

Weather In UP: बरेली समेत पूरे मंडल में सर्दी का सितम जारी है। बृहस्पतिवार सुबह कोहरे के बीच बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। इससे गलन और बढ़ गई है। भीषण सर्दी के चलते आठवीं तक के स्कूलों में छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं।   

विज्ञापन
UP Weather Update Rain in Bareilly and Nearby Districts Schools Closed Amid Severe Cold and Orange Fog Alert
Schools Closed - फोटो : अमर उजाला

Bareilly Weather News: बरेली में कोहरे के बीच अब बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ने से बुधवार को घने कोहरे का पहरा रहा। सर्द हवा लोगों को ठिठुरन का अहसास कराती रही। रात में रिमझिम बारिश से ठिठुरन और बढ़ गई। बृहस्पतिवार तड़के करीब पांच बजे गरज-चमक के साथ जिलेभर में बारिश हुई। कोहरा भी छाया रहा। शीतलहर चल रही है। आसपास के जिलों में भी मौसम का मिजाज बिगड़ गया है। खराब मौसम के चलते बरेली समेत मंडल के सभी जिलों में आठवीं तक के स्कूलों में अवकाश बढ़ा दिया गया है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विशेषज्ञ ने ठंड से बचाव के लिए लोगों से एहतियात बरतने की अपील की है।

UP Weather Update Rain in Bareilly and Nearby Districts Schools Closed Amid Severe Cold and Orange Fog Alert
बुधवार को छाया रहा कोहरा - फोटो : अमर उजाला

बुधवार को सुबह 11 बजे के बाद तेज हवा चलने से कोहरा छंटा, पर ठिठुरन जस की तस रही। गुनगुनी धूप भी बेअसर रही। अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। शाम चार बजे से फिर कोहरा घिरने लगा।  न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात में रिमझिम बारिश शुरू हो गई। 

UP Weather Update Rain in Bareilly and Nearby Districts Schools Closed Amid Severe Cold and Orange Fog Alert
बरेली में हुई बारिश - फोटो : अमर उजाला

बृहस्पतिवार तड़के करीब पांच बजे से गरज चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। करीब एक घंटे तक बारिश जारी रही। इसके बाद बूंदाबादी होती रही। कोहरे के साथ बादल भी छाए हुए हैं। लोग सर्द हवा से कांप नजर आए। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से मैदानी इलाकों में प्रवेश कर रही सर्द हवा से ठिठुरन अभी बरकरार रहेगी। धूप से उठ रही वाष्प और नमी के मेल से दो से तीन दिन तक सुबह और शाम कोहरा रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
UP Weather Update Rain in Bareilly and Nearby Districts Schools Closed Amid Severe Cold and Orange Fog Alert
Weather - फोटो : अमर उजाला
8वीं तक के सभी बोर्ड के स्कूल बंद
कड़ाके की सर्दी के चलते बृहस्पतिवार और शुक्रवार को 8वीं तक के सभी स्कूलों में अवकाश रहेगा। शासनादेश के तहत स्थानीय स्तर पर बीएसए ने 16 और 17 जनवरी को अवकाश घोषित किया है। इस दौरान सभी बोर्ड से संबद्ध स्कूल बंद रहेंगे।
विज्ञापन
UP Weather Update Rain in Bareilly and Nearby Districts Schools Closed Amid Severe Cold and Orange Fog Alert
शाहजहांपुर में छाया कोहरा - फोटो : अमर उजाला
छाया रहा कोहरा, सुबह नौ बजे से बूंदाबांदी 
शाहजहांपुर में ठंड का सितम जारी है। बृहस्पतिवार सुबह हल्का कोहरा रहा। न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। पूर्वी हवा चल रही है। बादल छाए हुए हैं। सुबह करीब नौ बजे हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। इससे एकाएक गलन बढ़ गई है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed