{"_id":"66a0a189fe595b7f9c0f6225","slug":"up-news-three-daughters-of-barkagaon-village-in-bakira-area-of-sant-kabir-nagar-drown-in-lake-see-photos-2024-07-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी में दर्दनाक घटना: काश... मान ली होती मां की बात तो न जाती बेटियों की जान, इस जिद पर अड़ गई थी मीनाक्षी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में दर्दनाक घटना: काश... मान ली होती मां की बात तो न जाती बेटियों की जान, इस जिद पर अड़ गई थी मीनाक्षी
Wed, 24 Jul 2024 12:37 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, संत कबीर नगर
अमर उजाला नेटवर्क, संत कबीर नगर
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 24 Jul 2024 12:37 PM IST
विज्ञापन
UP News
- फोटो : अमर उजाला
संतकबीर नगर के बखिरा क्षेत्र के बड़गो गांव की तीन बेटियों की झील में डूबने से मौत हो गई। इस हादसे से गांव में मातम छा गया। झील में डूबी तीनों किशोरियों के घर मातम पसरा हुआ है। झील में डूबी मीनाक्षी की मां ने बताया कि उसने बेटी को झील में जाने से मना किया था, लेकिन अन्य तीन लड़कियों के साथ टहलने के बहाने जाने की बात कहते हुए बेटी मीनाक्षी जिद करके अन्य तीनों लड़कियों के साथ झील में चली गई। इतना कहते हुए वह अपने आंसू को रोक नहीं पाईं। डीएम महेंद्र सिंह तंवर और पूर्व विधायक राकेश सिंह बघेल भी सीएचसी पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
झील में डूबी मीनाक्षी की मां ने बताया कि उसने बेटी को झील में जाने से मना किया था, लेकिन अन्य तीन लड़कियों के साथ टहलने के बहाने जाने की बात कहते हुए बेटी मीनाक्षी जिद करने लगी। वह तीनों लड़कियों के साथ झील में चली गई। जाने के एक घंटे के अंदर ही बेटी की मौत की खबर मिली। रोते हुए मीनाक्षी की मां ने बताया कि बेटी बड़ी ही होनहार और मिलनसार थी। घर के कामकाज में हाथ बंटाती थी। उसके चले जाने से उनकी दुनिया ही उजड़ गई।
संतकबीर नगर में दर्दनाक हादसा
- फोटो : अमर उजाला
इतना कहते हुए रोने लगी। अन्य दो लड़कियों पायल व अर्चना के परिजन भी बेटियों को जाने से मना करने की बात कह रहे हैं। लेकिन होनी को कौन टाल सकता है। तीनों की मौत झील में डूबने से होने थी, तो इस होनी को कौन टाल सकता है, इतना कहते हुए परिजन रोने लगे। घटना की सूचना पर डीएम महेंद्र सिंह तंवर और पूर्व विधायक राकेश सिंह बघेल सीएचसी मेंहदावल पहुंच गए। जहां पर उन्होंने परिजनों से घटना की जानकारी ली। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीर नगर में दर्दनाक हादसा
- फोटो : अमर उजाला
तीनों किशोरियां पढाई में थी अव्वल
बड़गो में मंगलवार को तीन-तीन बेटियों की मौत होने से गांव में अफरा-तफरी का माहौल रहा। लोग कुछ समझ नहीं पा रहे थे। जो जहां था, वही झील की तरफ भागकर जा रहा था। तीनों बेटियों की हालत गंभीर थी। तीनों को मेंहदावल सीएचसी भेजा गया। डॉक्टरों ने तीनों को देखते ही मृत घोषित कर दिया, जबकि काजल का इलाज मेंहदावल में चल रहा है। तीनों मृतक लड़कियों का पंचनामा करके शव पोस्टमार्टम में भेज दिया गया है।
बड़गो में मंगलवार को तीन-तीन बेटियों की मौत होने से गांव में अफरा-तफरी का माहौल रहा। लोग कुछ समझ नहीं पा रहे थे। जो जहां था, वही झील की तरफ भागकर जा रहा था। तीनों बेटियों की हालत गंभीर थी। तीनों को मेंहदावल सीएचसी भेजा गया। डॉक्टरों ने तीनों को देखते ही मृत घोषित कर दिया, जबकि काजल का इलाज मेंहदावल में चल रहा है। तीनों मृतक लड़कियों का पंचनामा करके शव पोस्टमार्टम में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
संतकबीर नगर में दर्दनाक हादसा
- फोटो : अमर उजाला
मृतक मीनाक्षी 10वीं की छात्रा है। दो बहन व एक भाई में दूसरे नंबर की है। पायल कक्षा सातवीं की छात्रा थी। यह दो बहन व एक भाई में सबसे छोटी थी। अर्चना मुंबई में रह रही थी। अभी एक सप्ताह पूर्व मुंबई से गांव आई थीं। यह दो भाई व एक बहन में सबसे छोटी थी, जबकि घायल काजल आठवीं की छात्रा है। दो भाई व एक बहन में छोटी है, जिसका इलाज मेंहदावल सीएचसी में चल रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि तीनों छात्राएं पढ़ाई में काफी अव्वल थी।