फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: कांवड़ यात्रा के लिए अतिसंवेदनशील श्रेणी में संभल, जियो ट्रैकिंग से कांवड़ियों के जत्थे पर रहेगी पुलिस नजर

Sat, 12 Jul 2025 10:46 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 12 Jul 2025 10:46 PM IST
सार

संभल पुलिस ने कांवड़ यात्रा की निगरानी के लिए पहली बार जियो ट्रैकिंग तकनीक अपनाई है। इस तकनीक से कांवड़ियों के जत्थों की लाइव लोकेशन पुलिस कंट्रोल रूम की स्क्रीन पर नजर आएगी। अगर कोई जत्था कहीं रुकता है या असुविधा में होता है, तो पुलिस तुरंत मदद पहुंचा सकेगी।

विज्ञापन
UP: Sambhal in highly sensitive category for Kanwar Yatra, eye on Kanwariyas through geo tracking
संभल पुलिस कांवड़ यात्रा को लेकर तैयारी करती हुई - फोटो : संवाद

संभल पुलिस जियो ट्रैकिंग के जरिए कांवड़ियों के जत्थों की निगरानी करेगी जो जत्थे संभल से रवाना हुए हैं उनके लौटने के दौरान उनकी पल-पल की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम की स्क्रीन पर दिखाई देगी। इसका लाभ यह रहेगा कि कहीं कोई जत्था रुकता है तो पुलिस उसकी जानकारी तत्काल कर सकेगी।

कहीं कोई असुविधा जत्थों को लगती है तो पुलिस-प्रशासन की मदद पहुंचेगी। एएसपी (उत्तरी) राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत शहर में 200 से ज्यादा कैमरे लगे हैं। इन कैमरों का कंट्रोल रूम बना हुआ है।

UP: Sambhal in highly sensitive category for Kanwar Yatra, eye on Kanwariyas through geo tracking
संभल पुलिस कांवड़ यात्रा को लेकर तैयारी करती हुई - फोटो : संवाद

ऐसे में जत्थे ट्रैकिंग तकनीक से मौके की तस्वीर को कंट्रोल रूम में बैठकर देखा जा सकता है। एएसपी का दावा है कि यह तकनीक यूपी में पहली बार संभल में इस्तेमाल हो रही है। भविष्य में सभी त्योहारों में इसका उपयोग किया जाएगा। एएसपी का कहना है कि कांवड़ियों के जत्थे रवाना हो गए हैं।

UP: Sambhal in highly sensitive category for Kanwar Yatra, eye on Kanwariyas through geo tracking
संभल पुलिस कांवड़ यात्रा को लेकर तैयारी करती हुई - फोटो : संवाद

वह रविवार की देर रात तक संभल की ओर लौटेंगे। सोमवार को जलाभिषेक होगा। इन जत्थों में जो जिम्मेदार लोग हैं उनके मोबाइल से लाइव लोकेशन पुलिस कंट्रोल रूम में स्क्रीन पर दिखाई देगी। जगह-जगह जो कैमरे लगे हैं। उनके माध्यम से जत्थों को ट्रैक किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
UP: Sambhal in highly sensitive category for Kanwar Yatra, eye on Kanwariyas through geo tracking
संभल पुलिस कांवड़ यात्रा को लेकर तैयारी करती हुई - फोटो : संवाद

जत्थों की हर गतिविधि कैमरे पर रहेगी और इससे सुरक्षा भी चाकचौबंद रहेगी। बताया कि जिन जत्थों को पुलिस एस्कॉर्ट करेगी, और वह जत्थे काफी देर तक एक ही स्थान पर, या कोई संवेदनशील इलाके में ठहरा हुआ है तो उनकी गतिविधियों को संबंधित पुलिस टीम के माध्यम से अपडेट कराया जा सकेगा।

विज्ञापन
UP: Sambhal in highly sensitive category for Kanwar Yatra, eye on Kanwariyas through geo tracking
संभल पुलिस कांवड़ यात्रा को लेकर तैयारी करती हुई - फोटो : संवाद

टीम को निर्देशित करके आगे बढ़वाएंगे। इन सभी गतिविधियों के लिए सत्यव्रत चौकी पर कंट्रोल रूप स्थापित है। वहीं से निगरानी की तैयारी की गई है। एएसपी ने बताया कि इस बार कंट्रोल रूम की संख्या भी बढ़ाई गई है। जिले में 11 कंट्रोल रूम बने हैं। इन पर 24 घंटे पुलिसकर्मियों की ड्यूटी रहेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed