फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अलविदा जुमे की नमाज फिर जमकर हंगामा: एक घंटे तक लगते रहे 'अल्लाह हू अकबर' के नारे, व्यापारियों ने दहशत में बंद कीं दुकानें, तस्वीरें

Fri, 29 Apr 2022 08:30 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 29 Apr 2022 08:30 PM IST
विज्ञापन
UP News: Youths have ruckus and tell slogans of Allah Hu Akbar in Saharanpur after Alvida jumma namaz see photos
सहारनपुर में नमाज के बाद हंगामा - फोटो : amar ujala

सहारनपुर में प्रमुख चौक फव्वारा स्थित जामा मस्जिद पर अलविदा जुमे की नमाज के बाद युवकों ने हंगामा कर दिया। युवकों ने करीब एक घंटे तक अल्लाह हू अकबर के नारे लगाए। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो पुलिस के साथ युवकों की नोकझोंक हुई। 



इसके बाद मौके पर भारी फोर्स पहुंच गई। इसके पश्चात जिलाधिकारी अखिलेश सिंह और एसएसपी आकाश तोमर भी मौके पर पहुंचे और किसी तरह मामला शांत कराया।

UP News: Youths have ruckus and tell slogans of Allah Hu Akbar in Saharanpur after Alvida jumma namaz see photos
सहारनपुर में हंगामा। - फोटो : amar ujala

शुक्रवार को बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग चौक फव्वारा स्थित प्रमुख जामा मस्जिद पर अलविदा जुमे की नमाज अदा करने पहुंचे। पुलिस-प्रशासन ने सड़क पर नमाज न पढ़ने के लिए एक दिन पूर्व ही सभी मस्जिद प्रबंधनों की कमेटियों के साथ वार्ता की थी, जिस पर अमल भी किया गया और लोगों ने मस्जिद के अंदर ही नमाज अदा की।

UP News: Youths have ruckus and tell slogans of Allah Hu Akbar in Saharanpur after Alvida jumma namaz see photos
सहारनपुर में जमकर हंगामा। - फोटो : amar ujala

पुलिस के मुताबिक नमाज के बाद जब कुछ युवक बाहर आए तो कुछ मीडियाकर्मियों द्वारा सवाल पूछे जाने पर उन्होंने हंगामा खड़ा कर दिया। उन्होंने करीब एक घंटे तक अल्लाह हू अकबर के नारे लगाए। मौके पर नगर कोतवाली के अलावा आरएएफ और पीएसी बल भी तैनात था। पुलिस फोर्स युवकों को समझाने के प्रयास में जुटी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
UP News: Youths have ruckus and tell slogans of Allah Hu Akbar in Saharanpur after Alvida jumma namaz see photos
हंगामा करते युवक। - फोटो : amar ujala

इस दौरान पुलिस से भी युवकों की नोकझोंक हुई। पता लगने पर आसपास के थानों की पुलिस फोर्स को भी मौके पर बुला लिया गया। पुलिस-फोर्स की मौजूदगी में युवकों ने जमकर हंगामा काटा और अल्लाह हू अकबर के नारे लगाते रहे।

विज्ञापन
UP News: Youths have ruckus and tell slogans of Allah Hu Akbar in Saharanpur after Alvida jumma namaz see photos
युवकों को समझाती पुलिस। - फोटो : amar ujala

इसके बाद पुलिस ने युवकों को वहां से हटाया तो वह चौकी सराय की तरफ चले गए और वहां भी हंगामा करते हुए नारेबाजी की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed