फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कार के उड़े परखच्चे: हादसे के बाद मची चीख-पुकार, मौके पर दो की मौत, अस्थियां विसर्जित कर लौट रहा था परिवार, खौफनाक हैं तस्वीरें

Tue, 14 Sep 2021 12:34 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 14 Sep 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
UP News: Two people have died and four injured in car accident in Saharanpur and see photos
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में सोमवार शाम को एक दर्दनाक हादसा हो गया। वहीं हादसे के बाद हाईवे पर चीख-पुकार मच गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला और फिर अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।


 
देहरादून-पंचकुला हाईवे पर सहारनपुर में सबदलपुर के पास टायर फटने से अनियंत्रित हुई इनोवा कार सड़क किनारे खड़े डंपर से टकरा गई। इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। थाना कुतुबशेर पुलिस ने शवों को मोर्चरी में रखवा दिया है।

UP News: Two people have died and four injured in car accident in Saharanpur and see photos
accident news saharanpur - फोटो : अमर उजाला

यह हादसा सोमवार शाम करीब चार बजे हुआ। वसंत विहार पटियाला (पंजाब) निवासी दलजेंद्र शर्मा अपने परिवार के सदस्य की अस्थियां गंगा में विसर्जित कर हरिद्वार से इनोवा कार से लौट रहे थे। उनके साथ कार में विशाल, गौरव शर्मा, सन्नी और एक दोस्त सहित छह लोग सवार थे। पुलिस के मुताबिक, सहारनपुर बाईपास पर जब वह सबदलपुर के पास पहुंचे तो कार का अगला टायर फट गया, जिससे कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े डंपर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दलजिंद्र शर्मा, विशाल, सन्नी और गौरव शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए।

UP News: Two people have died and four injured in car accident in Saharanpur and see photos
कार के उड़े परखच्चे। - फोटो : amar ujala

वहीं राहगीरों से सूचना मिलने पर डायल पुलिस 112 और थाना कुतुबशेर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी है, साथ ही पटियाला में मृतकों के परिजनों को जानकारी दी गई। मरने वालों में दलजेंद्र शर्मा का दोस्त और एक रिश्तेदार बताया जा रहा है। घायलों के होश में न होने की वजह से मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
UP News: Two people have died and four injured in car accident in Saharanpur and see photos
हादसे में हुए घायल। - फोटो : amar ujala

चीख-पुकार पर राहगीरों ने की मदद 
जिस समय कार की डंपर से टक्कर हुई तो चीख-पुकार मच गई। इसके बाद राहगीरों ने पुलिस को सूचना देकर घायलों को कार से बाहर निकाला। कार के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है। क्षतिग्रस्त कार में एक व्यक्ति का शव भी फंसा रहा, जिसे बमुश्किल निकाला जा सका।

विज्ञापन
UP News: Two people have died and four injured in car accident in Saharanpur and see photos
कार के उड़े परखच्चे। - फोटो : amar ujala

एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि हादसे में मरने वाले और घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके आने पर ही मृतकों की पहचान हो पाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed