फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनोखा अंदाज: कांवड़िए बुलडोजर लेकर हरिद्वार के लिए हुए रवाना, खूब लगाए योगी जिंदाबाद के नारे, देखें तस्वीरें

Mon, 25 Jul 2022 09:48 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 25 Jul 2022 09:48 PM IST
विज्ञापन
Unique Kanwar Yatra, some people of Saharanpur have going to Haridwar with bulldozer see photos
बुलडोजर। - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश में सीएम योगी का बुलडोजर खूब सुर्खियों में है। बाबा के बुलडोजर को लोग इतना पसंद कर रहे हैं कि कोई व्हाट्सएप डीपी पर लगा रहा है तो कोई फेसबुक या अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर कर तरह-तरह के कमेंट कर रहा है। लेकिन सहारनपुर के सरसावा में सोमवार को लोग उस समय हैरान रह गए, जब कुछ कांवड़िए बुलडोजर पर ही सवार होकर हरिद्वार के लिए रवाना हो गए।  



बताया गया कि सहारनपुर जनपद में सरसावा निवासी कांवड़ियों की टोली बुलडोजर पर सवार होकर हरिद्वार से जल लेने के लिए रवाना हो गई है।

Unique Kanwar Yatra, some people of Saharanpur have going to Haridwar with bulldozer see photos
बुलडोजर पर कांवड़िए। - फोटो : amar ujala

ये हुए हरिद्वार के लिए रवाना
सरसावा निवासी प्रभात भारद्वाज, विजेंद्र मोगा, बिट्टू, मनोज, प्रवीण और अंकित आदि कांवड़िए बुलडोजर पर सवार होकर हरिद्वार के लिए रवाना हो गए। वहीं कांवड़ियों के बुलडोजर पर सवार होकर जाने का मामला पूरे शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। 

Unique Kanwar Yatra, some people of Saharanpur have going to Haridwar with bulldozer see photos
बुलडोजर लेकर रवाना हुए कांवड़िए। - फोटो : amar ujala

अंबाला रोड पर पहुंचने पर थाना कुतुबशेर पुलिस ने कांवड़ियों का स्वागत किया। इसके साथ ही इंस्पेक्टर पीयूष दीक्षित के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने इन कांवड़ियों की टोली पर पुष्प वर्षा भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Unique Kanwar Yatra, some people of Saharanpur have going to Haridwar with bulldozer see photos
जानकारी देते कांवड़िए। - फोटो : amar ujala

इन कांवड़ियों की टोली ने जहां भगवान शंकर के जयकारे लगाए तो वहीं जमकर डांस भी किया। इसके बाद डांस करते हुए आगे बढ़ गए। 

विज्ञापन
Unique Kanwar Yatra, some people of Saharanpur have going to Haridwar with bulldozer see photos
बुलडोजर पर कांवड़िए। - फोटो : amar ujala

वहीं इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिंदाबाद के जमकर नारे लगाए गए। कावड़ियों के इस अनोखे अंदाज को देखकर अनेक लोगों ने वीडियो बनाई और सोशल मीडिया पर भी वायरल की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed