फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: पिता की लाश देख निकल गई बेटी की चीख, फावड़े से प्रहार कर उतारा मौत के घाट, गांव में फैली सनसनी

Sat, 23 Jul 2022 11:20 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 23 Jul 2022 11:20 PM IST
विज्ञापन
A farmer was murdered with a shovel In a village of Saharanpur and see photoss
सहारनपुर में मर्डर। - फोटो : amar ujala

सहारनपुर में बड़गांव क्षेत्र के गांव अंबेहटाचांद में घेर में सो रहे ग्रामीण मुनेश की फावड़े से सिर पर प्रहार कर हत्या कर दी गई। सुबह लहूलुहान हालत में शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके से हत्या में प्रयुक्त फावड़ा बरामद किया है। एसएसपी ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। हत्या के खुलासे के लिए डॉग स्क्वाड की भी मदद ली गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 



थाना बड़गांव क्षेत्र के गांव अंबेहटाचांद निवासी मुनेश कुमार (48) शुक्रवार की रात अपने घेर में सोने गया था। शनिवार की सुबह जब गांव निवासी तेलू की पुत्री रीटा चाय लेकर घेर में पहुंची तो वहां उसका शव पड़ा मिला। मुनेश को लहूलुहान अवस्था में देख रीटा की चीख निकल गई। आनन-फानन में परिजन ग्राम प्रधान विशाल राणा के पास पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

A farmer was murdered with a shovel In a village of Saharanpur and see photoss
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

मौके पर पहुंचकर जांच के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस के मुताबिक सोते समय ग्रामीण के सिर पर फावड़े से हमलाकर हत्या की गई है। शुरुआती जांच में लगा था कि किसान को गोली मारी गई है, लेकिन बाद में जांच में सामने आया कि फावड़े से सिर में वार कर हत्या की गई है। 

A farmer was murdered with a shovel In a village of Saharanpur and see photoss
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

पता लगने पर मौके पर पहुंचकर एसएसपी विपिन टाडा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसओजी टीम और पुलिस ने डॉग स्क्वाड की मदद से हत्या के खुलासे के लिए साक्ष्य जुटाए है। मृतक के भाई सतीश की ओर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। एसएसपी विपिन टाडा का कहना है कि पुलिस को कुछ अहम जानकारियां मिली हैं। जल्द वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
A farmer was murdered with a shovel In a village of Saharanpur and see photoss
किसान का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

नजदीकी है कातिल 
पुलिस को जांच में कई अहम साक्ष्य मिले हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मुनेश की हत्या करने वाला नजदीकी है। इसलिए पुलिस ने पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। मृतक तीन भाइयों में छोटा और अविवाहित था। पुलिस उसने भाइयों से भी पूछताछ कर रही है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि रंजिश में ग्रामीण की हत्या की गई है। हालांकि, अभी इस पर अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।

विज्ञापन
A farmer was murdered with a shovel In a village of Saharanpur and see photoss
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

कई बिंदुओं पर जांच कर रही पुलिस 
मुनेश के पास कुल सवा बीघा कृषि भूमि थी। वह भी गांव में किसी ग्रामीण के पास गिरवी रखी हुई है। वहीं, अनैतिक संबंधों में हत्या होने के मामले में पुलिस जांच कर रही है। एसएसपी विपिन टाडा का कहना है कि पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed