फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Saharanpur: जिला अस्पताल में सफाई व्यवस्था चौपट, गंदगी से मरीज परेशान, एक बिस्तर पर दो-दो मरीजों का उपचार

Thu, 03 Nov 2022 02:17 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 03 Nov 2022 02:17 PM IST
विज्ञापन
Saharanpur Sanitation system in district hospital has collapsed treatment of two patients on one bed
जिला अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

बदलते मौसम में डेंगू के साथ स्वाइन फ्लू, वायरल बुखार, खांसी-जुकाम ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ने से बेड कम पड़ने लगे हैं। अमर उजाला ने अस्पताल में मरीजों के उपचार के बारे में जानकारी ली। एसबीडी जिला अस्पताल में पाया कि यहां एक बेड पर दो-दो मरीजों को इलाज दिया जा रहा है। वहीं, सफाई व्यवस्था चौपट है।



मौसम के करवट लेने के साथ मरीजों की संख्या बढ़ रही है। एसबीडी जिला अस्पताल में पहले प्रतिदिन ओपीडी 1300 तक होती थी। अब मौसम बदलने के साथ 1500 से अधिक हो गई है। अस्पताल की ओपीडी में मरीजों को इलाज के लिए काफी इंतजार करना पड़ रहा है। इसके साथ ही डेंगू का डंक भी बेकाबू हो रहा है।

यह भी पढ़ें: अनोखा निकाह: गोद में उठाकर स्टेज तक लाए गए दूल्हा-दुल्हन, कभी मुसीबत बन रहे कद ने अजीम और बुशरा को दिलाया फेम

एसबीडी जिला अस्पताल की इमरजेंसी में बुधवार को एक बेड पर दो-दो मरीजों का इलाज किया जा रहा था। ओपीडी में मरीजों की लाइन लगी रही। फिजिशियन कक्ष में मरीज चिकित्सकों को घेरे रहे। यहां रोजाना 250 से 300 ओपीडी होती है। इनमें अधिकतर मरीज बुखार पीड़ित रहे। 

Saharanpur Sanitation system in district hospital has collapsed treatment of two patients on one bed
ओपीडी में लगी मरीजों की कतार - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद मेडिकल वार्ड का हाल जाना तो वहां मरीज परेशान मिले। सरसावा निवासी महिला शाहिना ने बताया कि वह कई दिन से भर्ती है, लेकिन उपचार की व्यवस्था ठीक नहीं है। जिसके चलते बिना डिप उतरवाए ही वार्ड से बाहर आ गई।

Saharanpur Sanitation system in district hospital has collapsed treatment of two patients on one bed
वार्ड में घूमता कुत्ता - फोटो : अमर उजाला

वार्ड में घूमता मिला कुत्ता
एसबीडी जिला अस्पताल के वार्ड में कुत्ता घूमता मिला। तीमारदारों ने उसे भागने का प्रयास किया, लेकिन वह बेड के नीचे तक आ गया। मरीजों और तीमारदारों को सामान उठाने से लेकर काटने का डर सताता रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Saharanpur Sanitation system in district hospital has collapsed treatment of two patients on one bed
स्ट्रेचर पर मिली ग्लूकोज की बोतलें - फोटो : अमर उजाला

स्ट्रेचर पर मिली ग्लूकोज की बोतलें
मेडिकल वार्ड के बाहर स्ट्रेचर पर ग्लूकोज की खाली बोतलें पड़ी मिलीं। साथ ही कुड़ेदान से भी ग्लूकोज की ड्रिप बाहर निकली पाई। कोने इतने गंदे थे कि वहां खड़ा नहीं हुआ जा सकता। ऐसे में सफाई व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। ओपीडी में मूर्ति के समीप एक संस्था द्वारा लगाई गई टंकी भी खराब मिली।

विज्ञापन
Saharanpur Sanitation system in district hospital has collapsed treatment of two patients on one bed
परेशान मरीज - फोटो : अमर उजाला

इस मौसम में वायरल बुखार, खांसी-जुकाम के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। जिसके चलते वार्डों में आए दिन मरीज अधिक भर्ती हो रहे हैं। अस्पताल में व्यवस्था ठीक है, जो कमियां है, उन्हें दुरुस्त कराया जाएगा।-डॉ. बृजेश राठौर, प्रभारी प्रमुख अधीक्षक, जिला अस्पताल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed