{"_id":"63c6ba8d9908942e576c5cd1","slug":"saharanpur-police-is-preparing-to-increase-reward-on-ex-mlc-haji-iqbal-2023-01-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP : हाजी याकूब पर और कसेगा शिकंजा, इनाम बढ़ाने की तैयारी में अफसर, जांच में जुटी ED-CBI","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP : हाजी याकूब पर और कसेगा शिकंजा, इनाम बढ़ाने की तैयारी में अफसर, जांच में जुटी ED-CBI
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 17 Jan 2023 08:41 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सहारनपुर में 50 हजार के इनामी आरोपी पूर्व एमएलसी और खनन माफिया हाजी इकबाल पर पुलिस इनाम बढ़ाने की तैयारी कर रही है। हाजी इकबाल, उसके पुत्रों और भाई पूर्व एमएलसी महमूद अली पर सामूहिक दुष्कर्म सहित कई मामले दर्ज हैं।
वहीं, अकेले हाजी इकबाल पर भी 40 से अधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी गैंगस्टर में भी निरुद्घ है। हाजी इकबाल के पुत्रों और भाई पूर्व एमएलएसी महमूद अली को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जबकि हाजी इकबाल फरार चल रहा है।
2 of 6
हाजी इकबाल और बेटा जावेद।
- फोटो : amar ujala
बाजोरिया रोड स्थित न्यू भगत सिंह कॉलोनी में स्थित हाजी इकबाल की दो कोठियों में रखे सामान की पुलिस बीते एक सप्ताह में कुर्की कर चुकी है, जबकि इससे पूर्व यहीं स्थित तीन कोठियों पर पुलिस-प्रशासन की टीम जब्तीकरण की कार्रवाई कर चुकी है। पुलिस ने बुलडोजर चलवाकर ध्वस्तीकरण कराया गया था।
3 of 6
खनन माफिया हाजी इकबाल के खिलाफ बड़ी कार्रवाई।
- फोटो : amar ujala
इससे पूर्व मिर्जापुर और बेहट क्षेत्रों में हाजी इकबाल की बेनामी संपत्ति भी प्रशासन जब्त कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
सहारनपुर में हाजी इकबाल की 203 करोड़ रुपये की संपत्तियां हुई थी कुर्क।
- फोटो : amar ujala
हाजी इकबाल के अवैध खनन की जांच राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) कर रही है। इसके अलावा कई मामलों की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) भी कर रही है।
विज्ञापन
5 of 6
हाजी इकबाल की कोठी पर चला था बुलडोजर
- फोटो : अमर उजाला
हाजी इकबाल लंबे समय से फरार चल रहा है, जिस पर शासन के निर्देश पर डीआईजी ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। वहीं, सूत्र बताते हैं कि पुलिस ने इकबाल पर इनाम बढ़ाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।